Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राशिफल

    आज का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल

    आज का राशिफल : क्या आज आपकी किस्मत चमकेगी? जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक भविष्यफल, लकी नंबर, शुभ रंग और आसान ज्योतिषीय उपाय!
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 3, 2026No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    ♈ 1. मेष राशि / Aries

    आज घर-परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक माहौल बनेगा। पिता या घर के बड़े सदस्यों का सहयोग मिल सकता है। भाई-बहन के साथ बातचीत मधुर रहेगी और छोटी यात्रा संभव है। मन में हल्की बेचैनी और अनावश्यक खर्च की प्रवृत्ति रहेगी, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी है। करियर में मेहनत करेंगे, तो असर धीरे-धीरे दिखेगा, जल्दबाजी न करें। प्रेम जीवन में रचनात्मक पहल फायदेमंद रहेगी और साथी से अच्छी बातचीत होगी। सेहत सामान्य रहेगी पर हल्की थकान महसूस हो सकती है, आराम को प्राथमिकता दें। आज बिना सोचे-समझे कोई बड़ा निवेश या उधार लेन-देन करने से बचें, नुकसान की आशंका है।

    • शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल

    • उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल वस्त्र धारण करें।

    ♉ 2. वृषभ राशि / Taurus

    आज दोस्तों की तरफ से या अपने सोशल सर्कल से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, कुछ इच्छाएं पूरी होने के आसार भी बन रहे हैं। भाई-बहन और आसपास के लोगों से बातचीत का सिलसिला बढ़ेगा। बस इतना ध्यान रखें कि बात सोच-समझकर रखें। पैसों और बोलने के मामले में जरा सतर्क रहने की जरूरत है, संयम से बात करेंगे तो गलतफहमी की गुंजाइश नहीं बजेगी। करियर की बात करें तो स्थिरता बनी रहेगी और साथ में नए मौके भी दिख सकते हैं, वरिष्ठों का साथ मिलता रहेगा। प्रेम संबंधों में क्रिएटिविटी और एनर्जी दोनों नजर आएंगी। सेहत कुल मिलाकर ठीक रहेगी, हालांकि आंख या गले में मामूली तकलीफ हो सकती है। आज बहस या तीखी बातचीत में उलझने से बचें, नहीं तो रिश्तों में तनाव आ सकता है।

    • शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद

    • उपाय: आज दूध या चावल जैसी सफेद वस्तु का दान करें।

    ♊ 3. मिथुन राशि / Gemini

    काम के मामले में आज हलचल कुछ ज्यादा रहेगी। सराहना मिलने के चांस हैं, बॉस या सीनियर्स की तरफ से और शायद कोई नई जिम्मेदारी भी कंधों पर आ जाए। जोश के साथ ही कॉन्फिडेंस भी बना रहेगा। गुस्सा जल्दी सिर पर चढ़ सकता है, तो खुद को थोड़ा थामे रखें। पैसे और घर-परिवार के मोर्चे पर सब कुछ ठीक-ठाक चलेगा, बस बात करते वक्त जुबान पर लगाम रहे। भाग्य का साथ मिलेगा आज, खासकर लंबी यात्रा या ऐसे किसी विषय में माहौल पॉजिटिव बना रहेगा। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, प्रेम के मामले में इसे टालना ठीक नहीं होगा। सेहत की बात करें, तो सिरदर्द या हल्का तनाव घेर सकता है, ऐसे में थोड़ा रेस्ट कर लेना ही समझदारी होगी। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें आज, पहले ठहरकर सोचें, फिर आगे बढ़ें।

    • शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा

    • उपाय: आज “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें।

    ♋ 4. कर्क राशि / Cancer

    आज पर्सनैलिटी में एक अलग चमक नजर आएगी और कॉन्फिडेंस भी मजबूत बना रहेगा। आपकी छवि और असर दोनों अच्छे रहने वाले हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और गुरुजनों का आशीर्वाद भी हासिल हो सकता है। धार्मिक कामों में मन खुद-ब-खुद लगने लगेगा। खर्च कुछ बढ़ सकता है, नींद भी कम हो सकती है। लिहाजा, दिनचर्या को थोड़ा व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। भाई-बहन से बातचीत में सुकून मिलेगा। हां, छिपे हुए मामलों या किसी दस्तावेजी काम में जरा सतर्क रहें। करियर में मेहनत का नतीजा फौरन नहीं दिखेगा, धैर्य बनाए रखना ही सही रहेगा। प्रेम जीवन में बातचीत का सिलसिला बेहतर होता जाएगा। सेहत के मामले में हल्की सुस्ती घेर सकती है। आज किसी अनजान इंसान पर आंख मूंदकर भरोसा मत करें।

    • शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: क्रीम

    • उपाय: आज शाम को चंद्रदेव को कच्चा दूध और चावल मिश्रित जल अर्पित करें।

    ♌ 5. सिंह राशि / Leo

    आज दोस्तों और सामाजिक दायरे से आर्थिक लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कोई नया मौका आपके जीवन को नई दिशा दे सकता है। मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आज का दिन बिन मांगे मोती मिलने वाला है। धन और वाणी से जुड़े विषयों में स्थिति सुधरेगी। हालांकि, आराम और नींद में कमी महसूस हो सकती है। लिहाजा, अपने रूटीन को संतुलित करने की कोशिश करें। साझेदारी के काम में और जीवनसाथी से जुड़े विषयों में तालमेल बिठाने की कोशिश करें। व्यक्तित्व में आत्मविश्वास तो रहेगा, लेकिन थोड़ी थकान भी महसूस होगी। प्रेम जीवन में साथी के साथ खुलकर बात करें। सेहत में सिर या आंख से जुड़ी हल्की परेशानी संभव है।

    • शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नारंगी

    • उपाय: आज सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें।

    ♍ 6. कन्या राशि / Virgo

    करियर के क्षेत्र में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। पहले की गई मेहनत का आज फल मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आपका काम आएगा। दोस्तों का साथ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सोशल सर्कल से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलने से ही काम बनेगा। छोटी-छोटी बातों को बड़ा मुद्दा न बनने दें। सेहत, दिनचर्या और कर्ज से जुड़े मामलों में जरा सतर्क रहें। पर्सनैलिटी में आकर्षण और कॉन्फिडेंस दिखेगा। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में आज सूझबूझ से काम लें। सेहत की बात करें तो सामान्य ही रहेगी, हल्की सुस्ती महसूस हो सकती है। आज ऑफिस में किसी बहस में उलझने से बचें, वरना बात बिगड़ सकती है।

    • शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पन्ना हरा

    • उपाय: आज हरी वस्तुओं जैसे मूंग या हरी सब्जियों का दान करें।

    ♎ 7. तुला राशि / Libra

    आज करियर और सम्मान से जुड़े विषयों में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपका सम्मान करेंगे। भाग्य और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है या आप इसका प्लान बना सकते हैं। सेहत, दिनचर्या और कामकाज से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। हालांकि आपको थकान महसूस हो सकती है। खर्चों में इजाफा हो सकता है। अकेलेपन से बचें। संतान या प्रेम प्रसंग से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताएं।

    • शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: आसमानी नीला

    • उपाय: आज सफेद मिठाई का सेवन करें और जरूरतमंदों में दान करें।

    ♏ 8. वृश्चिक राशि / Scorpio

    आज भाग्य और गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा, धार्मिक या शैक्षणिक कार्यों में सफलता के योग हैं। संतान, प्रेम और रचनात्मक कार्यों से जुड़े विषयों में उतार-चढ़ाव रह सकता है, धैर्य रखना जरूरी है। छिपे रहस्य, दस्तावेज या ससुराल पक्ष से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। दोस्तों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। घर और वाहन से जुड़े विषयों में सावधानी जरूरी है। करियर में मेहनत जारी रखें, फल जल्द मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है, संयम रखें। सेहत सामान्य रहेगी।

    • शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: मैरून

    • उपाय: आज माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं।

    ♐ 9. धनु राशि / Sagittarius

    आज घर, परिवार और मां के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों में सकारात्मकता रहेगी। घरेलू माहौल खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात हो सकती है, सतर्कता के साथ आगे बढ़ें। छिपे मामलों या दस्तावेजी कार्यों में जल्दबाजी न करें। करियर में साझेदारी से जुड़े मौके मिल सकते हैं। भाई-बहन और छोटी यात्रा से जुड़े विषय सुखद रहेंगे। भाग्य के मामले में मिला-जुला फल मिलेगा, संयम जरूरी है। प्रेम जीवन में भरोसा बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें, घर के कामों में थकान हो सकती है। आज संपत्ति संबंधी किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।

    • शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: पीला

    • उपाय: आज “ॐ गुं गुरवे नमः” मंत्र का जाप करें।

    ♑ 10. मकर राशि / Capricorn

    आज जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार का सहयोग मिलेगा, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। सेहत, दिनचर्या और कर्ज से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। काम का दबाव महसूस हो सकता है। भाई-बहन से बातचीत में तीखापन आ सकता है, संयम रखें। भाग्य और लंबी यात्रा से जुड़े विषयों में शुभ फल मिलेगा। धन और परिवार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। छिपे रहस्य या ससुराल पक्ष से जुड़े विषय सामने आ सकते हैं। प्रेम जीवन में समझदारी जरूरी है। सेहत में पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें। आज किसी से कर्ज लेने या देने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

    • शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: भूरा

    • उपाय: आज काले तिल का दान करें।

    ♒ 11. कुंभ राशि / Aquarius

    आज संतान, प्रेम और रचनात्मक कार्यों से जुड़े विषयों में खुशी मिल सकती है, मन उत्साहित रहेगा। धन, परिवार और वाणी से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है, खर्च पर नियंत्रण रखें। सेहत, दिनचर्या और कामकाज से जुड़े विषयों में मेहनत का फल मिलेगा। व्यक्तित्व और छवि में सुधार आएगा। छिपे रहस्य या दस्तावेजी कार्यों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े विषय में तालमेल जरूरी है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। सेहत में आंख या गले से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। आज किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचें।

    • शुभ अंक: 14 | शुभ रंग: नीला

    • उपाय: काम करने वाले मजदूरों और गरीबों की हमेशा मदद करें।

    ♓ 12. मीन राशि / Pisces

    आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में निखार दिखेगा। आपकी मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी। संतान, प्रेम और रचनात्मक कार्यों से जुड़े विषयों में आपका ध्यान बना रहेगा। हालांकि, किसी भी काम में तुरंत नतीजे की उम्मीद न रखें। घर, मां और वाहन से जुड़े मामलों में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार से पेश आएं। साझेदारी के मामले में विवाद से बचने की कोशिश करें। सेहत का खास ख्याल रखें। कामकाज से जुड़े मामलों को सिर्फ निपटाने का प्रयास न करें। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। एकांत में रहने के लिए समय निकालें, जिससे आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कुछ प्लानिंग कर सकें।

    • शुभ अंक: 19 | शुभ रंग: गुलाबी

    • उपाय: आज पीले वस्त्र पहनें और माथे पर तिलक लगाएं।


    Disclaimer

    इस राशिफल में दी गई सभी जानकारियां पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य अनुमानों पर आधारित हैं। इसे किसी भी प्रकार की अंतिम सत्य या व्यक्तिगत निर्णय का आधार न मानें। पाठकों से निवेदन है कि महत्वपूर्ण फैसलों के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस सामग्री के उपयोग से होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव के लिए प्रकाशक जिम्मेदार नहीं होगा।

    #DailyHoroscope #HoroscopeToday #आजकाराशिफल #आजकीभविष्यवाणी #दैनिक राशिफल
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान
    Next Article चंबा में सीएम सुक्खू का बड़ा एलान: हिमाचल के हजारों आउटसोर्स कर्मियों के लिए जल्द बनेगी नीति
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 18, 2026

    Aaj Ka Rashifal 17 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 17, 2026

    Aaj Ka Rashifal 16 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 16, 2026

    Aaj Ka Rashifal 15 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 15, 2026

    Aaj Ka Rashifal 14 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 14, 2026

    Aaj Ka Rashifal 13 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 13, 2026

    Aaj Ka Rashifal 12 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 12, 2026

    Aaj Ka Rashifal 11 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 11, 2026

    Aaj Ka Rashifal 10 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 10, 2026

    Aaj Ka Rashifal 09 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 9, 2026

    Aaj Ka Rashifal 08 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 8, 2026

    Aaj Ka Rashifal 07 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 4 7 9
    Users Today : 40
    Total Users : 123479
    Total views : 242893
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.