Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर के साथ लगती रचोली पंचायत में रविवार को हुई भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नाले में हुए भूस्खलन से पानी, बिजली और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से रामपुर में मिला और स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि रचोली नाले में हुए भूस्खलन से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की कम संख्या के कारण राज्य सरकार ने 73 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का दर्जा घटाने का निर्णय लिया है। शिक्षा निदेशालय ने संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी होगी। जिन स्कूलों का दर्जा घटाया जाएगा, वहां पढ़ रहे विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। वहीं, शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों का तबादला उन स्कूलों में किया जाएगा जहां स्टाफ की आवश्यकता है। वरिष्ठ माध्यमिक से उच्च और उच्च से मिडल स्कूल बनाए जाएंगे प्रदेश के 16 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जहां…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश ने अपने चिकित्सा इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए शिमला के चमियाना स्थित अटल चिकित्सा सुपर स्पेशियलिटी संस्थान में राज्य की पहली रोबोटिक सर्जरी का सफलतापूर्वक आयोजन किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा का उद्घाटन किया और पहले ऑपरेशन का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी कीं: 23 करोड़ रुपये की लागत से आंतरिक स्वचालित प्रयोगशाला की स्थापना 11 करोड़ रुपये छात्रावास निर्माण के लिए शिमला में 3-टेस्ला एमआरआई मशीन की शीघ्र स्थापना की योजना आईजीएमसी, टांडा, नेरचौक और हमीरपुर में रोबोटिक सर्जरी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार एलाइड साइंस के लिए अलग कॉलेज की स्थापना पर गंभीरता से विचार कर रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने बताया कि इस मुद्दे को जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा, ताकि प्रदेश के छात्र-छात्राओं को एलाइड हेल्थ साइंस की पढ़ाई के लिए अन्य राज्यों का रुख न करना पड़े। डॉ. शांडिल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में आयोजित “इन्फ्यूजन 2025”, एक सांस्कृतिक व साहित्यिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कार्यक्रम IGMC और टांडा मेडिकल कॉलेज के टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर(शिमला)। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को आपदा प्रबंधन के तहत केंद्र सरकार से 1400 करोड़ रुपये की बड़ी सहायता राशि प्राप्त हुई है। प्रदेश लोनिवि व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस धनराशि की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उपयोग प्रदेश के सभी जिलों में बंद सड़कों की मरम्मत और बहाली के लिए किया जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अगले दस दिनों के भीतर सभी सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी करें, ताकि राहत कार्य तेजी से शुरू हो सके। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बरसात के…

Read More