Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो भोरंज (हमीरपुर)।  जिला हमीरपुर के प्रतिभाशाली छात्र शिवम कानूनगो ने अखिल भारतीय ICAR AICE-JRF/SRF 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-2 (AIR-2) प्राप्त कर प्रदेश और भोरंज क्षेत्र का नाम पूरे देश में गौरवपूर्ण तरीके से रोशन किया है। यह उपलब्धि हमीरपुर व हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। शिवम् कानूनगो अब भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI), नई दिल्ली से फ्लोरीकल्चर एंड लैंडस्केपिंग विषय में पीएच.डी. करेंगे। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, नेरी, हमीरपुर) से और परास्नातक की डिग्री शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश महिला विकास निगम के निदेशक मंडल ने आयोजित 51वीं निदेशक मंडल बैठक में शिक्षा ऋण की सीमा को मौजूदा 75,000 रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये करने को स्वीकृति प्रदान की। स्वरोजगार योजना के तहत रोजगार ऋण की सीमा को मौजूदा एक लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने को भी स्वीकृति दी गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस उल्लेखनीय वृद्धि से निगम द्वारा कार्यान्वित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अधिक महिलाएं आकर्षित होंगी।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में शरद नवरात्रि के पावन अवसर पर बुशहर छात्र कल्याण संघ द्वारा मां ब्रह्मचारिणी के आशीर्वाद से दूसरे नवरात्रि के दिन विशेष हलवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन की शुरुआत मां भीमकाली और मां श्राइकोटी के जयकारों के साथ हुई, जिससे विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। कार्यक्रम में विशेष रूप से बुशहर क्षेत्र के समस्त देवी-देवताओं का आह्वान और आशीर्वाद लिया गया। हलवा वितरण में विश्वविद्यालय के छात्र, छात्राएं, और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में बुशहर छात्र कल्याण संघ की महत्वपूर्ण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की समीक्षा बैठक बचत भवन में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के खिलाफ एक सघन और व्यवस्थित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 900 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं जिनमें 8 किलोग्राम हीरोइन जब्त की गई है। यह पुलिस विभाग के बेहतरीन कार्य का प्रमाण है। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर सूचना तंत्र को और मजबूत किया जाएगा ताकि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की सूचना तुरंत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत ठंगी में 25 सितंबर को एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पंचायत घर के समीप प्रातः 11:00 बजे शुरू होगा। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बागवानी, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, राज्य सहकारी बैंक, नाबार्ड और पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना है। उद्यान विभाग पूह के विषय विशेषज्ञ डॉ. देव राज कायथ ने जानकारी दी कि इस शिविर में किसानों को नवीन और आधुनिक बागवानी तकनीकों से अवगत कराया जाएगा जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर…

Read More