Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से मंगलवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बंगाणा उपमंडल के तहत आने वाले बैरियां गांव में 24 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अंशिका ठाकुर के रूप में हुई है। अंशिका की शादी बुधवार को भिंडला गांव के एक युवक से होने वाली थी, लेकिन विवाह से ठीक एक दिन पहले उसकी मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। घर से 500 मीटर दूर मिला युवती का शव मंगलवार दोपहर घर से करीब 500 मीटर दूर, बैरियां-रामनगर सड़क के किनारे अधजला शव पड़ा मिला। सबसे पहले…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना घाट पर स्नान के दौरान दो सगे भाइयों समेत तीन युवक डूब गए। देर शाम तक गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बावजूद युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्वाली गांव का अमित (23) स्नान के दौरान अचानक डूबने लगा। उसे बचाने के लिए साथ नहा रहे दो सगे भाई कमलेश (22) और रजनीश (20), निवासी ग्वाली भी नदी में कूद पड़े। लेकिन यमुना की तेज धारा और गहरे पानी में तीनों ही डूब गए। करीब…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरागोपीपुर और ढलियारा के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। चिंतपूर्णी मंदिर से लौट रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गया, जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। घायलों में से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रक ढलियारा के एक तीखे मोड़ पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इससे पहले यह ट्रक हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस से टकराया था। इसके बाद चालक ने ट्रक को तेज गति से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत तराण्डा के थाच नाले में बादल फटने से हुए नुकसान का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए प्रदेश सरकार की ओर से राहत मैन्युअल के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। जनजातीय विकास मंत्री नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। राज्य के राहत मैन्युअल में संशोधन कर मुआवजे की राशि बढ़ाई गई…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। ह्यूमेन पीपल संस्था, रामपुर बुशहर ने आज SJVNL झाखड़ी के महाप्रबंधक राजीव कपूर को आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी-रेबीज़ टीकाकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संस्था के प्रधान अनिल मोकटा सहित अन्य सदस्यों ने परिसर में आवारा कुत्तों के प्रति बढ़ती क्रूरता और उनके अनावश्यक स्थानांतरण पर गहरी चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) नियम, 2023 के अनुसार समुदायिक कुत्तों का स्थानांतरण पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसलिए केवल मानवीय तरीकों जैसे नसबंदी (ABC) और एंटी-रेबीज़ टीकाकरण ही…

Read More