Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Rampur Bushahr: सीआईएसएफ ने निजी सुरक्षा एजेंसियों के लिए शुरू किया विशेष बंदरगाह सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 25, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। भारत में बंदरगाह सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ और मानकीकृत करने की दिशा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में, निजी सुरक्षा कर्मियों के लिए विशेष बंदरगाह सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत जेएनपीए मुंबई और सीएचपीए चेन्नई में एक साथ की गई है।

सीआईएसएफ उप कमांडेंट कौशलेन्द्र सिंह (एसजेवीएनएल झाकड़ी) ने जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य भारत के हाइब्रिड बंदरगाह सुरक्षा मॉडल को मजबूती देना है, जिसमें सीआईएसएफ और निजी सुरक्षा एजेंसियाँ मिलकर कार्य करती हैं। भारत के लगभग 200 छोटे-मध्यम बंदरगाहों में से 65-68 बंदरगाह सक्रिय हैं। प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा सीआईएसएफ द्वारा की जाती है, जबकि छोटे बंदरगाहों पर निजी एजेंसियाँ तैनात रहती हैं।

इस दो सप्ताह के “बंदरगाह-सुविधा सुरक्षा पाठ्यक्रम” को शिपिंग महानिदेशालय और अन्य हितधारकों के सहयोग से तैयार किया गया है। इसमें प्रतिभागियों को बंदरगाह संचालन, खतरे की पहचान, आपातकालीन प्रतिक्रिया, तकनीकी उपकरणों के उपयोग और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों (ISPS Code) के अनुरूप तैयार किया जाता है। पहले चरण में जेएनपीए, डीपीए कांडला और एमपीए मुंबई के 40 और एनएमपीए, केपीएल, सीएचपीए, वीओसीपीए के 26 निजी सुरक्षा कर्मियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इसमें इनडोर क्लासेस के साथ-साथ व्यावहारिक अभ्यास भी शामिल हैं, जिन्हें सीआईएसएफ, सीमा शुल्क, समुद्री विभाग और अन्य विशेषज्ञ संचालित कर रहे हैं।

सीएचपीए चेन्नई के अध्यक्ष सुनील पालीवाल ने उद्घाटन सत्र के दौरान इसे बंदरगाह सुरक्षा में महत्वपूर्ण प्रगति बताया, वहीं सीआईएसएफ के आईजी सरवनन ने कहा कि यह प्रशिक्षण सुरक्षा कर्मियों को पेशेवर और आत्मविश्वासी बनाएगा।

वर्तमान वैश्विक भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए यह प्रशिक्षण न केवल भारत के बंदरगाहों को सुरक्षित बनाता है, बल्कि भारत की समुद्री व्यापार में नेतृत्व भूमिका को भी सशक्त करता है। सीआईएसएफ इस पाठ्यक्रम को अन्य बंदरगाहों तक विस्तार देने की योजना बना रहा है।

#ChennaiPortNews #CISFNews #IndiaMaritimeSecurity #IndianPorts #MumbaiPortNews #PortSecurity #PrivateSecurityTraining #SecurityTrainingProgram
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: डीएवी स्कूल रामपुर ने क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में झटके चार स्वर्ण और दो रजत पदक 
Next Article Shimla: शिमला में HPTDC कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन, सैकड़ों पर्यटन कारोबारियों ने मांगा निर्णय रद्द
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 9 5 5
Users Today : 74
Total Users : 111955
Total views : 223478
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.