Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला।  जिला स्तरीय सतर्कता समिति और सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक आज उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला में चयनित लाभार्थी: कुल परिवार: 66,230 कुल जनसंख्या: 2,69,425 उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली शिमला जिले में अधिक पारदर्शी और लाभकारी बनाई जाए। उचित मूल्य की दुकानों से लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है, जिसे और बेहतर करने की आवश्यकता है। 55,839 संदिग्ध राशन कार्ड की जांच शुरू बैठक में एक बड़ा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर।  जिला युवा अधिकारी किन्नौर ने जानकारी दी है कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन मेरा भारत पोर्टल (https://mybharat.gov.in) पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करना है। यह प्रतियोगिता 12 भाषाओं में आयोजित की जाएगी और इसमें भाग लेने वाले युवा विकसित भारत की कल्पना, विचार एवं दृष्टिकोण साझा कर सकेंगे। यह पहल युवाओं के लिए नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने तथा अपने भविष्य की सोच को देश के साथ साझा करने का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मानव सेवा कल्याण समिति के सहयोग से मोतियाबिंद जांच शिविर खनेरी में सफलता पूर्वक आयोजित किया। यह शिविर महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी में संपन्न हुआ, जिसमें रामपुर, ननखड़ी, भावानगर, सैंज और बिथल क्षेत्रों से लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। तहसील कल्याण अधिकारी कर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान 80 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए हैं। शिविर में समिति के निदेशक केशव राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। उन्होंने आगे बताया कि मोतियाबिंद जांच के लिए आगे भी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय, रिकांगपिओ के सभागार में जिला समन्वय समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक लीड बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, जिला किन्नौर द्वारा समन्वयित की गई। बैठक में पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों से लंबित कार्यों की रिपोर्ट मांगी और उन्हें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के रामपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले कुड़ीधार क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे एक बड़े पत्थर की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुड़ीधार के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। हादसे के वक्त स्कूटी नंबर HP 06B 3449 पर सवार व्यक्ति अचानक ऊपर से गिरे भारी पत्थर की चपेट में आ गया। पत्थर सीधे स्कूटी चालक के सिर पर गिरा, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप…

Read More