Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 11
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 21 साल की युवती की स्वाइन फ्लू से मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

ऊना के बंगाणा उपमंडल की 21 वर्षीय युवती की स्वाइन फ्लू से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट। गांव में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियान शुरू। पढ़ें पूरी खबर
ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 31, 2025Updated:November 9, 20251 Comment2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना 

ऊना। बंगाणा की ग्राम पंचायत चौकी मन्यार की 21 वर्षीय युवती की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। युवती को कुछ दिन पहले तेज बुखार, सिरदर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई थी। परिजन उसे सीएचसी धुसाड़ा अस्पताल ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पीजीआई में जांच के दौरान युवती की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद युवती की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। मृतका के परिजनों सहित 7 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जो सभी निगेटिव पाए गए। टीम ने गांव में जाकर दवाइयां वितरित कीं और लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय बताए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चौकी मन्यार और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

🩺 स्वाइन फ्लू के प्रारंभिक लक्षण (1-3 दिन में):

  • तेज बुखार (100°F से ऊपर, अचानक शुरू)

  • ठंड लगना और कंपकंपी

  • गले में खराश और सूखी खांसी

  • नाक बहना या बंद होना

  • सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान

⚠️ गंभीर लक्षण (तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें):

  • सांस लेने में कठिनाई या सीने में दर्द

  • होंठ या त्वचा का नीला पड़ना

  • लगातार उल्टी या डिहाइड्रेशन

  • बेहोशी, भ्रम या चक्कर

  • बच्चों में तेज सांस चलना या खाना बंद करना


🛡️ रोकथाम के उपाय:

  • बार-बार साबुन से हाथ धोएं

  • मास्क पहनें, विशेषकर भीड़ में

  • खांसते-छींकते समय मुंह ढकें

  • कमजोर इम्यून सिस्टम वाले व्यक्तियों से दूरी रखें

  • डॉक्टर की सलाह से H1N1 वैक्सीन लगवाएं

#ARBtimes #FluAwareness #H1N1Virus #HealthAlert #HealthAlertUna #HealthDepartment #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalUpdate #SwineFlu #UnaNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleWomen’s Cricket World Cup : भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ, फाइनल में साउथ अफ्रीका से मुकाबला
Next Article Solan : स्कूल में लापरवाही से हादसा : साढ़े चार साल की बच्ची की सेप्टिक टैंक में गिरकर मौत
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026

HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

April 1, 2026
View 1 Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 3 3 6
Users Today : 1
Total Users : 111336
Total views : 222187
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.