एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्य कार्यालय, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार, चौड़ा मैदान शिमला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक मानवीय पहल करते हुए हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। राज्य निदेशक वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोग के समस्त कर्मचारियों ने ₹21,000 का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष, हिमाचल प्रदेश के पक्ष में जारी कर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप को सौंपा। इस अवसर पर उपायुक्त ने आयोग की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए चार नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इनमें पल्मोनरी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. हितेश ठाकुर, माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अमृतांशु, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. शगुन गुलेरिया और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार शामिल हैं। खास बात यह है कि डॉ. दिनेश कुमार की इस अस्पताल में यह दूसरी नियुक्ति है, वह पूर्व में भी यहां सेवाएं दे चुके हैं। इससे महिला रोगियों को अब बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। श्वास रोग विशेषज्ञ का पद लंबे समय से रिक्त था, जिससे रामपुर और आसपास के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की बैरियां पंचायत निवासी 24 वर्षीय अंशिका ठाकुर हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने अंशिका के होने वाले पति प्रवेश कुमार और चाचा ससुर संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शादी से एक दिन पहले मिली थी लाश मंगलवार को अंशिका का अधजला शव सड़क किनारे पुलिया के नीचे मिला था। मामले की छानबीन और मां के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। अंशिका की मां सुरेंद्रा देवी ने पुलिस को बताया कि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-II) के तहत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी के किसानों के लिए शिमला व सोलन में तीन दिवसीय अध्ययन दौरा सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण, मशरूम उत्पादन और कृषि व्यवसाय विकास से संबंधित नवीनतम जानकारियां प्रदान करना था। शिमला-सोलन दौरे के दौरान किसानों को सोलन स्थित आईसीएआर-डीएमआर मशरूम केंद्र के विशेषज्ञों ने मशरूम उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया, नियंत्रित तापमान और नमी बनाए रखने के महत्व, मशरूम के बीज…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जिंदल विद्या मंदिर शोलतू के विद्यार्थियों ने सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता हेतु 50,000 रुपए की राशि आपदा राहत कोष-2025 में प्रदान की है। यह राशि डी. सी. किन्नौर के माध्यम से आधिकारिक रूप से राहत कोष में जमा करवाई गई। विद्यार्थियों ने न केवल विद्यालय परिसर में, बल्कि समुदाय स्तर पर भी आपदा जागरूकता अभियान चलाया और आम लोगों से सहयोग प्राप्त कर यह योगदान एकत्र किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करते…