एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारतीय ओवरसीज़ कांग्रेस (आईओसी) यूके के अध्यक्ष कमल धालीवाल, उपाध्यक्ष गुरमिंद्र रंधावा और उनकी टीम ने बुधवार सायं लंदन में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार के सुधारात्मक प्रयासों के चलते हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान से उछलकर पांचवें स्थान पर आ पहुंचा है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता जलवायु परिवर्तन के गंभीर दुष्प्रभावों का…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। डिग्री कॉलेज निरमंड में आज “युवा भारत वालंटियर अभियान” का सफल आयोजन एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, निरमंड के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ योग राज ने मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में भाग लेते हुए कैडेट्स और स्वयंसेवकों को टी.बी. (क्षय रोग), उसके उपचार तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसी क्रम में “स्वस्थ नारी – स्वस्थ भारत” अभियान के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अंजना ठाकुर और आशा वर्कर स्नेह लता ने…
दुबई (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी है। शुभमन गिल को टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। नियमित उपकप्तान ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने के बाद अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए इस बार वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का एलान किया।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य चयन आयोग की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने आयोग (व्यवसाय एवं प्रक्रिया) नियम 2024 में संशोधन कर भर्ती परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने का फैसला लिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से राजपत्र में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, आयोग के तहत होने वाली सभी भर्ती परीक्षाएं अब CCTV कैमरों की निगरानी में होंगी। परीक्षा में गड़बड़ी, हैकिंग या ब्लूटूथ जैसी तकनीक का इस्तेमाल करने पर उम्मीदवार को आजीवन परीक्षा देने से रोका जाएगा। राज्य सरकार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मंडी जिला में ग्रामीण विकास और पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक उपायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की। इस दौरान सभी खंड विकास अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में चल रही योजनाओं और आपदा के बाद की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों को शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा,…