Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना था। सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में क्रैश बैरियर लगाए जाएं और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को यातायात…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के वाणिज्य विभाग ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में वाणिज्य विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने सक्रिय भाग लिया। विद्यार्थियों ने वाणिज्य परिसर, कक्षा कक्षों, नालियों और सीलिंग की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. टी.डी. वर्मा ने बताया कि यह स्वच्छता कार्यक्रम वर्ष 2014 से आरंभ हुआ है और इसे संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्य…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के ननखड़ी क्षेत्र के खड़ाहन, खुन्नी, पनौली, जाहु, खोलीघाट और गाहन पंचायतों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कौल सिंह नेगी और भाजपा मंडल अध्यक्ष ननखड़ी जियालाल लम्बरदार के नेतृत्व में उपमंडलाधिकारी रामपुर से मिला।प्रतिनिधिमंडल ने ननखड़ी में बंद पड़ी सड़कों की बहाली और बस सेवाओं को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ननखड़ी क्षेत्र में पिछले डेढ़ महीने से कई सड़कें बंद पड़ी हैं, जिससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा और बीमार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के हारतड़ा नगेड़ गांव के युवक सौरभ राणा की हत्या के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। पालमपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धीरु सिंह ठाकुर की अदालत ने दोषी बुआ और उसके दो भतीजों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार सौरभ पेशे से गाड़ी चालक था। 9 जनवरी 2016 को वह गाड़ी लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 11 जनवरी 2016 को उसका शव मंदोल सड़क पर खून से लथपथ मिला। सूचना के आधार पर सौरभ के पिता ने पुलिस में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भारत सरकार और एसजेवीएन मुख्यालय शिमला के दिशानिर्देशों के तहत, नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 सितंबर, को “एक दिन, एक साथ, एक घंटा” सफाई अभियान का आयोजन परियोजना प्रमुख राजीव कपूर की अध्यक्षता में झाकड़ी मार्केट के समीप किया गया। इस अभियान में एनजेएचपीएस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सीआईएसएफ यूनिट झाकड़ी, महिला मंडल, और राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी के 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान एकत्रित गैर-बायोडिग्रेडेबल कूड़े का जिम्मेदारीपूर्वक…

Read More