Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने और राज्य में डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पात्र गैर-सरकारी डेयरी सहकारी समितियों को दूध की आपूर्ति करने वाले किसानों को 3 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी। यह राशि किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाएगी। मंत्री ने बताया कि यह दूध प्रोत्साहन योजना प्रदेशभर में 4 अक्टूबर से लॉन्च की जाएगी। योजना के तहत फिलहाल लगभग…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग में 4,852 पदों पर भर्ती की जाएगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में चार घंटे चली मैराथन बैठक में यह फैसला लिया गया।  अब यह मामला कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। बैठक में 1,726 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है, जिनमें पंप ऑपरेटर, पैरा पंप और पैरा फिटर शामिल हैं। इसके अलावा, विभाग में आउटसोर्स पर चल रहे 4,136 पदों को भी अब विभागीय स्तर पर भरा जाएगा। सरकार इन पदों के लिए ठेकेदारों को लगभग 98 करोड़ रुपये देती है, जबकि विभाग…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय और एसजेवीएन के दिशा-निर्देशों के अनुसार रामपुर एचपीएस द्वारा दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” एवं “पोषण माह” अभियान के अंतर्गत महिलाओं और उनके नवजात शिशुओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह की अध्यक्षता में परियोजना प्रभावित पंचायतों बाड़ी, ब्रो, जगातखाना की 7 महिलाओं को प्रसव पूर्व और प्रसव उपरांत पोषण संरक्षण हेतु पोषाहार किट (ड्राई फ्रूट्स युक्त पूरक पोषण आहार) वितरित किए गए। इस अवसर पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। रोहडू उपमंडल के डिस्वानी गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड हुआ जिसमें एक तीन मंजिला लकड़ी का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में मकान के 11 कमरे और एक हॉल नष्ट हो गया। प्रशासन के अनुसार, आग से लगभग ₹70 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मकान महेंदर बुगवान के बागीचे में स्थित था और लकड़ी का बना हुआ था। इस मकान में नेपाली मजदूर रहते थे, जो घटना के समय बागीचे में घास काटने गए थे। वहीं, महेंदर बुगवान और उनका परिवार बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में रोहडू…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज जिला के काशंग कंडा और सांगला कंडा में बनी कृत्रिम झीलों से उत्पन्न खतरे को लेकर एक महत्वपूर्ण आपदा प्रबंधन बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य इन झीलों के फटने की स्थिति में मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।उपायुक्त ने बताया कि इन कृत्रिम झीलों पर गत वर्ष एक विशेषज्ञ शोध दल द्वारा अध्ययन करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट में झीलों से संभावित नुकसान और उससे निपटने के उपाय बताए गए हैं। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि ये झीलें गंभीर चिंता का…

Read More