Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Women’s Cricket World Cup 2025: रेणुका ठाकुर को हिमाचल सरकार देगी 1 करोड़, सीएम सुक्खू ने किया एलान

    Women’s Cricket World Cup 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत पर हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर को सीएम सुक्खू ने 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 3, 2025Updated:November 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रेणुका सिंह ठाकुर, भारतीय तेज गेंदबाज (Google)

     

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    Women’s Cricket World Cup 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को यह ऐलान करते हुए कहा कि रेणुका ठाकुर ने न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने रेणुका की मां और पूरे परिवार को बधाई देते हुए कहा कि “रेणुका आज हिमाचल का गौरव हैं।”

    रेणुका ठाकुर ने Women’s World Cup 2025 में शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
    हालांकि फाइनल में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 8 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर किफायती गेंदबाजी की। पूरे टूर्नामेंट में रेणुका ने 7 में से 5 मैचों में खेलकर 3 विकेट हासिल किए। उनके प्रदर्शन की कोच ने भी जमकर तारीफ की है। भारत की जीत के बाद रेणुका ठाकुर के शिमला जिला के पारसा गांव में जश्न का माहौल रहा। गांव के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाटी डांस किया और पटाखे फोड़े। रेणुका के घर पर मैच देखने के लिए ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी रही।

    मां बोलीं- बेटी ने पिता के सपने को किया पूरा

    रेणुका की मां सुनीता ठाकुर ने भावुक होकर कहा कि यह पल उनके परिवार के लिए गर्व का है। उन्होंने बताया कि रेणुका के पिता क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक थे और उनकी इच्छा थी कि बेटी क्रिकेट में नाम कमाए। जब रेणुका मात्र तीन साल की थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की इस इच्छा को पूरा करने के लिए रेणुका ने बचपन से ही क्रिकेट खेलने का संकल्प लिया। गांव के लड़कों के साथ खेलते हुए उन्होंने अपनी गेंदबाजी की पहचान बनाई। रेणुका के चाचा भूपेंद्र सिंह, जो पेशे से शिक्षक हैं, ने उनकी प्रतिभा पहचानते हुए उन्हें HPCA (Himachal Pradesh Cricket Association) अकादमी धर्मशाला में दाखिला दिलवाया। साल 2009 में रेणुका ने HPCA से प्रशिक्षण शुरू किया और इसके बाद अंडर-16 और अंडर-19 टीमों के लिए खेलना शुरू किया। आज वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम सदस्य हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

    🏅 अंतरराष्ट्रीय करियर और उपलब्धियां

    • T20 डेब्यू: अक्टूबर 2021 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)

    • वनडे डेब्यू: फरवरी 2022 (न्यूजीलैंड के खिलाफ)

    • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

    • ICC अवॉर्ड 2022: ‘इमर्जिंग वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर

    और पढ़ें : >> बेटियों ने रचा इतिहास, भारत पहली बार बना चैंपियन

    #ARBTimes #IndiaWins #BharatChampion #CricketIndia #HimachalNews #HimachalPride #IndianWomenCricketTeam #RenukaThakur #SukhvinderSinghSukhu #WomenCricketWorldCup2025
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: किन्नौर महोत्सव 2025: मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा — यह जिला की अस्मिता, आत्मविश्वास और विकास यात्रा का प्रतीक
    Next Article Rampur Bushahr: बुशहर ऑटो यूनियन ने तय किया ट्रैफिक प्लान, ऑटो चालकों से पालन की अपील
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Sports: एंटी-ड्रग्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में मनोज शर्मा और पूजा ने जीते एकल खिताब

    August 10, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पहली अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार

    July 20, 2026

    FIFA World Cup 2026 : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह; रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से रौंदा, फेर्रान बने हीरो

    July 20, 2026

    Vaibhav Suryavanshi: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू, 15 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने

    July 5, 2026

    Boxing: किसान की बेटी तनवी ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य, रामपुर और हिमाचल का बढ़ाया गौरव

    July 3, 2026

    Rohru: युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका, बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    June 30, 2026

    NJHPS: नाथपा झाकड़ी में खेलों का रोमांच: येलो टीम ने जीती महिला क्रिकेट, वाइपर्स एफसी बना फुटबॉल चैंपियन

    June 29, 2026

    Rampur Bushahr: पाटबंगला मैदान में खेलों की गूंज, पहले दिन पुलिस, पीजी कॉलेज, वोल्टेज वॉरियर्स और राजस्व विभाग विजयी

    June 28, 2026

    Shimla: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने खिलाड़ियों संग बैठकर किया भोजन, आत्मीय व्यवहार ने जीता सभी का दिल

    June 28, 2026

    Rampur Bushahr: लव ब्रदर्स स्पार्टन बने DJ Nation Sports Fest 2026 क्रिकेट चैंपियन, चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि पर किया कब्जा

    June 26, 2026

    Boxing: अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री बोले— खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं

    June 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 4
    Users Today : 0
    Total Users : 118614
    Total views : 234942
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.