Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, November 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Sports: कटगांव में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 548 खिलाड़ी ले रहे भाग

    किन्नौर के कटगांव में अंडर-19 छात्र वर्ग की पांच दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू। जगत सिंह नेगी ने खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला किन्नौर के कटगांव में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर उपस्थित राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटगांव में जिला किन्नौर स्कूल खेल संघ एवं शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रतियोगिता में जिले के 45 विद्यालयों के करीब 548 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जिनमें 38 सरकारी और सात निजी विद्यालयों के खिलाड़ी शामिल हैं।

    खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी लगन, मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

    उन्होंने बताया कि कल्पा स्थित राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल में दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्विमिंग पूल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा बटसेरी से रकछम तक साइकिल ट्रैक का निर्माण और जिले में पैराग्लाइडिंग व राफ्टिंग की संभावनाओं को विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित न रखकर पाठशालाओं की नियमित गतिविधियों का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

    मंत्री ने सीनियर संतोष ट्रॉफी में चयनित कोठी स्कूल की छात्रा अक्सा को 30 हजार रुपये तथा खेलो इंडिया में चयनित काफनू की नव्या और चोलिंग के ध्रुव नेगी को 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

    इससे पूर्व उन्होंने कटगांव खेल मैदान के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। जेएसडब्ल्यू द्वारा किए जाने वाले इस कार्य के लिए 30 लाख रुपये का प्रारंभिक बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

    इस अवसर पर उपाधीक्षक पुलिस वरुण पटियाल, उप शिक्षा निदेशक एवं जिला स्कूल खेल संघ के अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य बीर सिंह नेगी, प्रधानाचार्य डाइट एवं युवा सेवाएं व खेल अधिकारी कुलदीप नेगी, पूर्व जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य जगदीश नेगी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निचार अनिल नेगी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्पा विक्रम सिंह नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #himachalpradesh #KinnaurNews #अंडर19खेलकूदप्रतियोगिता #कटगांव #किन्नौर #खेलप्रतिभा #खेलोइंडिया #जगतसिंहनेगी #स्कूलस्पोर्ट्स
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस, विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    Next Article SJVNL: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: लवी मेले के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर से होगी अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

    October 26, 2026

    Shimla : खेल महाकुंभ 2026 का बनूटी में आगाज, 10 हजार युवा दिखाएंगे खेल का दम: विक्रमादित्य सिंह

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर कबड्डी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, दलीप भलूनी बने अध्यक्ष

    October 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में शुरू हुई बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप, तीन दिन तक होगा रोमांचक मुकाबला

    October 25, 2026

    Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को अब रोजाना मिलेंगे 250 रुपये, शिक्षा निदेशालय ने बढ़ाई डाइट मनी

    October 14, 2026

    Mandi News: एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर सम्मानित, गोहर में एसडीएम और पंचायत ने किया सम्मान

    October 13, 2026

    Sports News: जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, ओवरऑल मेडल प्रदर्शन में झाकड़ी स्कूल दूसरे स्थान पर

    October 6, 2026

    Sports: 20वें एशियाई खेलों की हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेंगे एक-एक करोड़ रुपये

    October 5, 2026

    Shimla: एडीए मनोज शर्मा को हराकर वीरेंद्र बने विजेता, सीजन 3 में 90 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    October 5, 2026

    Sports: ननखड़ी महोत्सव में पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 18 से, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

    October 5, 2026

    Sports: खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

    October 1, 2026

    Sports: गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प, 10 से 13 अक्टूबर तक नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

    September 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 1 0
    Users Today : 12
    Total Users : 128210
    Total views : 250385
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.