Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 23
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    HPU: नेरवा ने दौलतपुर को हराया, जीबी पंत कॉलेज रामपुर में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

    जीबी पंत कॉलेज रामपुर बुशहर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू हुई। प्रतियोगिता में करीब 40 टीमें भाग ले रही हैं।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर महाविद्यालय में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप के शुभारंभ मौके पर मुख्यातिथि व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 40 महाविद्यालयों की पुरुष वॉलीबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

    उद्घाटन समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, जबकि उनकी धर्मपत्नी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक डॉ. शमशेर सिंह राठौर, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी रामेश्वर चौहान और सेवानिवृत्त एजी अधिकारी बलबीर सूरी ऑफिशियल के रूप में उपस्थित रहे। राजकीय महाविद्यालय धामी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमेश चौहान ने आब्जर्वर की भूमिका निभाई।

    इस अवसर पर नगर परिषद रामपुर के पार्षद करण शर्मा और निकिता गुप्ता, सनशाइन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या नीना मुखैक, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. टीडी वर्मा, पीटीए अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर और ओएसए अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के इंचार्ज, महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी, विद्यार्थी और खेल प्रेमी भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

    आयोजन सचिव डॉ. विद्याबन्धु नेगी ने स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों और प्रतिभागी टीमों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. पंकज बासोतिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया और तीन दिवसीय चैंपियनशिप के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की।

    उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने बुशहरी नाटी की प्रस्तुति देकर स्थानीय संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की। इसके बाद खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता और सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा की शपथ ली।

    प्रतियोगिता का पहला मुकाबला नेरवा महाविद्यालय और दौलतपुर चौक महाविद्यालय के बीच खेला गया। इसमें नेरवा महाविद्यालय की टीम ने जीत दर्ज की। इसके बाद दिनभर विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले जारी रहे।

    #ARBtimes #CollegeSports #GBPantCollegeRampur #HimachalNews #HimachalPradeshUniversity #HPU #InterCollegeVolleyball #MensVolleyball #RampurBushahr #RamPurNews #SportsNews #Volleyball #VolleyballChampionship
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: सराहन दशहरा मेले में देव परंपराओं और व्यवस्थाओं को लेकर मंथन, मंदिर समितियों ने उठाए अहम मुद्दे
    Next Article Chandigarh: स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत एनएचपीसी ने चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 जोन की 560 छात्राएं ले रहीं भाग

    September 18, 2026

    Bilaspur News: इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में घुमारवीं और ठियोग कॉलेज का दबदबा

    September 18, 2026

    Sports: कटगांव में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 548 खिलाड़ी ले रहे भाग

    September 17, 2026

    Sports: वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

    September 14, 2026

    Women Asia Cup 2026 : श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रचा इतिहास, आठवीं बार बना एशिया कप चैंपियन

    September 14, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Sports News : रामपुर में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से, मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

    September 10, 2026

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    September 6, 2026

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026

    Forest: बरमूडा घास से हरा-भरा होगा रामपुर कॉलेज मैदान, 7 से 10 दिन में तैयार होगी घास

    August 26, 2026

    Sports: स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी जी प्रीमियर लीग: क्रिकेट के साथ नशामुक्त किन्नौर का संदेश

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 8 8 5
    Users Today : 70
    Total Users : 123885
    Total views : 243688
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.