Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Sports: वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

    रामपुर में हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता संपन्न हुई। हमीरपुर वन सर्कल ओवरऑल चैंपियन और रामपुर दूसरे स्थान पर रहा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर में आयोजित वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता टीम

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर में आयोजित वन विभाग की प्रतियोगिता के विजेताओं, प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण, कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के माध्यम से कर्मचारियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, दृढ़ संकल्प और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने के साथ-साथ आपसी भाईचारा और एकता भी मजबूत होती है।

    शिमला जिले के रामपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता का समापन हो गया। 11 से 13 सितंबर तक चली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से एक हजार से अधिक वन विभाग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में हमीरपुर वन सर्कल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया, जबकि रामपुर वन सर्कल दूसरे स्थान पर रहा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का वन विभाग राज्य की समृद्ध वन संपदा और जैव विविधता के संरक्षण के साथ-साथ पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और उनके सतत प्रबंधन में वन विभाग के कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ कार्यस्थल पर बेहतर टीम भावना विकसित करने में भी सहायक है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने तथा कर्मचारियों और युवाओं में स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि नियमित रूप से खेलों में भाग लेने से शारीरिक फिटनेस बढ़ती है, तनाव कम होता है और कार्यक्षमता में सुधार होता है।

    #ARBtimes #ForestDepartment #HimachalNews #himachalpradesh #RampurBushahr #SportsCompetition #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur News: हिंदी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान में सजी रचनात्मक गतिविधियों की महफिल
    Next Article Hamirpur News : NIT हमीरपुर पहुंचे DGP, युवाओं से बोले- चिट्‌टे के खिलाफ लड़ाई में बनें भागीदार
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Women Asia Cup 2026 : श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रचा इतिहास, आठवीं बार बना एशिया कप चैंपियन

    September 14, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Sports News : रामपुर में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से, मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

    September 10, 2026

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    September 6, 2026

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026

    Forest: बरमूडा घास से हरा-भरा होगा रामपुर कॉलेज मैदान, 7 से 10 दिन में तैयार होगी घास

    August 26, 2026

    Sports: स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी जी प्रीमियर लीग: क्रिकेट के साथ नशामुक्त किन्नौर का संदेश

    August 23, 2026

    Forest: रामपुर कॉलेज ग्राउंड की बदल रही सूरत, हाइड्रोसीडिंग से उगाई जा रही घास

    August 20, 2026

    Sports: एंटी-ड्रग्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में मनोज शर्मा और पूजा ने जीते एकल खिताब

    August 10, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पहली अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार

    July 20, 2026

    FIFA World Cup 2026 : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह; रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से रौंदा, फेर्रान बने हीरो

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 9 5 4
    Users Today : 261
    Total Users : 122954
    Total views : 242053
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.