Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीएम श्री उत्कृष्ट कन्या विद्यालय रामपुर में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में रामपुर खंड के सात प्रमुख स्कूलों के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, वाद्य यंत्र, स्टोरी टेलिंग और विजुअल आर्ट जैसे विभिन्न कला क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा थे, जिन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस कला उत्सव में एकल गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भाविक राजा (सिग्मा स्कूल ऑफ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव की बहाली और अन्य मांगों को लेकर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने जोरदार आंदोलन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी परिषद (ईसी) के सदस्यों को ज्ञापन सौंपा और शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा का घेराव किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए। एसएफआई एचपीयू इकाई के सह सचिव आशीष ने कहा कि 2013 से विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बंद हैं। इसके चलते छात्रों का प्रतिनिधित्व…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पर्यटकों का भव्य स्वागत किया गया। कालका-शिमला रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले पर्यटकों को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया, जिससे उन्हें विशेष अनुभव मिला। जिला पर्यटन विकास अधिकारी जगदीश शर्मा ने बताया कि शिमला प्रतिदिन हजारों सैलानियों को आकर्षित करता है। इस अवसर को खास बनाने के लिए मॉल रोड, विक्ट्री टनल, और ‘द लिफ्ट’ जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों पर पर्यटन से जुड़ी प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। विश्व पर्यटन दिवस 2025 की थीम: “पर्यटन और सतत परिवर्तन” हर साल 27 सितंबर को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय दशहरा मेला सराहन इस वर्ष 2 से 5 अक्टूबर तक पारंपरिक भव्यता और सांस्कृतिक उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि मेले में भगवान रघुनाथ जी की रथ यात्रा, स्थानीय देवी-देवताओं का आगमन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रमुख आकर्षण रहेंगे। मेले का शुभारंभ 2 अक्टूबर को भगवान रघुनाथ जी की शोभायात्रा और क्षेत्रीय देवी-देवताओं के परंपरागत स्वागत के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र का धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण जीवंत हो उठेगा। सांस्कृतिक संध्या –…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शहर में बढ़ती कुत्तों और बंदरों की समस्या को लेकर शिमला नागरिक सभा ने भराड़ी, कैथू समेत विभिन्न वार्डों में पार्षदों को ज्ञापन सौंपा। सभा ने मांग की है कि 29 सितंबर को प्रस्तावित नगर निगम की मासिक बैठक में इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाए और उनकी मांगों को सदन में रखा जाए। सभा ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो 29 सितंबर को नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। शिमला नागरिक सभा शहर भर में जागरूकता फैलाकर जनता को प्रदर्शन में…

Read More