Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Himachal : नालागढ़ में ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला, अश्लील वीडियो के नाम पर युवक से वसूले 50 लाख रुपये

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 18, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल में एक गंभीर साइबर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। यहां वार्ड नंबर 6 निवासी रविकांत नामक युवक से एक अज्ञात शातिर ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये ठग लिए। युवक ने डर के चलते कई बार भुगतान किया, लेकिन जब ब्लैकमेलिंग बंद नहीं हुई तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी।

📱 ब्लैकमेलिंग की कहानी ऐसे शुरू हुई

रविकांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि उसके पास उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं और उसके परिजनों व रिश्तेदारों के संपर्क नंबर भी मौजूद हैं। शातिर ने धमकी दी कि अगर रविकांत ने बताए गए यूपीआई और मोबाइल नंबरों पर पैसा नहीं भेजा, तो वह ये मीडिया फाइलें सभी रिश्तेदारों को भेज देगा। डर के कारण रविकांत ने 22 दिसंबर 2024 से 6 मई 2025 के बीच कुल 50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन शातिर इसके बाद भी उसे लगातार धमकाता रहा। आखिरकार, तंग आकर पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने जनता को सतर्क करते हुए कहा, यदि किसी को इस तरह की कॉल या धमकी मिलती है, तो घबराएं नहीं। तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराएं। किसी अनजान लिंक या नंबर पर पैसा न भेजें और न ही निजी जानकारी साझा करें।

✅ इस तरह की ठगी से बचने के उपाय:

1. अनजान कॉल और वीडियो कॉल से सावधान रहें
  • अनजान नंबर से आई कॉल या वीडियो कॉल रिसीव न करें, खासकर सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर।

  • वीडियो कॉल के दौरान कैमरा चालू न रखें जब तक सामने वाला व्यक्ति विश्वसनीय न हो।

2. सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें
  • फेसबुक, इंस्टाग्राम, और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी जानकारी, फोटो या वीडियो सार्वजनिक न रखें।

  • फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करते समय प्रोफाइल की जांच करें।

3. धमकी मिलने पर पैसे न भेजें
  • यदि कोई व्यक्ति आपको ब्लैकमेल करता है और पैसे की मांग करता है, तो डरें नहीं।

  • किसी भी हाल में कोई भी रकम UPI, Paytm या बैंक खाते में ट्रांसफर न करें।

4. तुरंत पुलिस को सूचित करें
  • पहली धमकी मिलते ही नजदीकी साइबर क्राइम सेल या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

  • राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल: www.cybercrime.gov.in पर भी रिपोर्ट कर सकते हैं।

5. फोन और सोशल मीडिया की सुरक्षा बढ़ाएं
  • फोन में मजबूत पासवर्ड, फेस लॉक या फिंगरप्रिंट लॉक का उपयोग करें।

  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन करें।

  • किसी भी लिंक या अटैचमेंट को बिना जांचे न खोलें।

6. ऑनलाइन बातचीत की रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें
  • यदि आप ब्लैकमेलिंग का शिकार हुए हैं, तो सभी चैट, कॉल रिकॉर्ड और ट्रांजैक्शन स्क्रीनशॉट सेव करें। यह पुलिस जांच में मदद करेगा।


🛡️ महत्वपूर्ण सलाह:

डरें नहीं, सतर्क रहें और तुरंत रिपोर्ट करें। अधिकतर मामलों में अपराधी डर फैलाकर पैसा ऐंठने की कोशिश करते हैं। कानून-पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।

 

#Blackmailing Case Nalagarh #Cyber Crime Himachal #Cyber Crime News #Cyber Fraud 2025 #Online Blackmail Case #Online Fraud India #Sextortion Case India #अश्लील फोटो से ब्लैकमेल #नालागढ़ साइबर क्राइम #ब्लैकमेलिंग मामला हिमाचल
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का डोडरा-क्वार दौरा: नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को मिली नई ऊर्जा
Next Article Shimla : Agniveer CEE Exam 2025: अग्निवीर भर्ती परीक्षा 30 जून से, जानें परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

July 26, 2026

Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

July 24, 2026

Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

July 23, 2026

Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

July 23, 2026

Kangra : देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR दर्ज; सरकारी धन के दुरुपयोग-धोखाधड़ी का आरोप

July 20, 2026

Kangra : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान; मायके पक्ष ने दामाद पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

July 20, 2026

Himachal : शिमला पुलिस ने ध्वस्त किया 5 राज्यों में फैला अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क; चंडीगढ़ और मोहाली से दबोचे तस्कर

July 19, 2026

Shimla : ₹500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED ने 3 और आरोपी पकड़े, 2.48 लाख लोगों से ठगी

July 18, 2026

Shimla : पुलिस ने होटल में दबिश देकर पंजाब के 3 नशा तस्कर दबोचे; शोघी में 10 ग्राम चिट्टे के साथ रामपुर का युवक गिरफ्तार

July 18, 2026

Sirmaur : नाहन में कैदी को ला रही पुलिसकर्मियों की गाड़ी ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

July 18, 2026

Himachal : हमीरपुर में बेटे का खौफनाक कदम: शराब के नशे में 65 वर्षीय पिता को मुक्कों से पीट-पीटकर मार डाला

July 16, 2026

Kullu : बुजुर्ग से ₹11.60 लाख की ठगी: आयुर्वेदिक दवा और इलाज के बहाने पंजाब के शातिर ने लगाई चपत

July 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 9 0 8
Users Today : 32
Total Users : 116908
Total views : 232147
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.