एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विश्व रेबीज दिवस 2025 रामपुर में आज विशेष उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर में पशुपालन विभाग एवं ह्यूमेन पीपल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य गतिविधि के रूप में “रेबीज मुक्त भारत” विषय पर ब्लॉक स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें 25 विद्यालयों के 58 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने रंगों और विचारों के माध्यम से रेबीज के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे: प्रथम स्थान: ऋधान (कक्षा 5,…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। लोक निर्माण विभाग परिधि गृह, रामपुर में रविवार को रामपुर बुशहर शिक्षक संघ का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सुन्दर सिंह टैगोर, प्रवक्ता इतिहास को संघ का अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए शिक्षकों ने भाग लिया। संघ की कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर शिक्षकों को मनोनीत किया गया। राजेश परमार, प्रिंसिपल रामपुर बुशहर को मुख्य संरक्षक तथा अरविन्द नेगी, प्रिंसिपल झाकड़ी को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी इस प्रकार है: अध्यक्ष: सुन्दर सिंह टैगोर (प्रवक्ता इतिहास) मुख्य संरक्षक: राजेश परमार (प्रिंसिपल, रामपुर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के लुदरेड गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद के चलते एक भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अशोक कुमार (निवासी लुदरेड) के रूप में हुई है। वारदात सुबह करीब 8 बजे हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार आरोपी भतीजे सुखविंद्र सिंह (26) ने चाचा अशोक कुमार पर चाकू से आठ वार किए। गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार को ग्रामीणों ने टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी अपने घर चला गया,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। आरआरकेएम गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नोगली में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मॉडल प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। स्वच्छता और स्वास्थ्य की महत्ता को ध्यान में रखते हुए, छात्र-छात्राओं ने हाथ धोने के सही तरीकों को प्रदर्शित करते हुए रंगारंग नाटक प्रस्तुत किए। इन नाटकों में जीवन में स्वच्छता की भूमिका और हाथ धोने के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया, जिससे सभी दर्शक प्रभावित हुए। इस अवसर पर प्राचार्या…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सनारसा में बैग-फ्री डे के उपलक्ष्य में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, कोर्नर गतिविधियाँ और इंटर-हाउस साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और विज्ञान विषयों के प्रति रुचि उत्पन्न करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के विज्ञान विभाग के विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रदर्शनी में शालिनी (व्याख्याता – रसायन विज्ञान), लाल कृष्ण (व्याख्याता – भौतिक विज्ञान), दीक्षा शर्मा (टीजीटी – मेडिकल) तथा वीरेंद्र ठाकुर (टीजीटी – नॉन मेडिकल) उपस्थित रहे और मॉडल्स का मूल्यांकन किया। विद्यालय के…