Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। प्रदेश के लोक निर्माण एवं नगर नियोजन मंत्री राजा विक्रमादित्य सिंह का रामपुर में पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ नवविवाहिता पत्नी डॉ. अमरीन कौर भी पहली बार राजपरिवार के तौर पर रामपुर पहुंचीं, जहां उन्हें राज दरबार में पारंपरिक सम्मान और पूजा-अर्चना के साथ गृह प्रवेश कराया गया। पूर्व सांसद और प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राजमाता प्रतिभा सिंह भी इस मौके पर उपस्थित रहीं। जैसे ही विक्रमादित्य सिंह रामपुर के भद्राश पहुंचे, वहां लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र, फूल मालाएं, और ढोल-नगाड़ों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया। राजपरिवार की नई…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर।  एस.बी.आई लाईफ इन्श्योरेंस कंपनी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा ग्रेजुएट सेल्स ट्रेनी (जी.एस.टी.) के 2 पदों को भरा जा रहा है। इन पदों के लिए 4 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे से जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में कैंपस साक्षात्कार का आयोजन जाएगा।           इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि ग्रेजुएट सेल्स ट्रेनी (जी.एस.टी.) के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता वर्ष 2023 के बाद ग्रेजुएशन पास तथा उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन पदों के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि किन्नौर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा 120 पदों पर सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षक भर्ती किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए मासिक वेतन ₹17,500 से ₹23,000 निर्धारित किया गया है। योग्यता के अनुसार, अभ्यर्थी का दसवीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों और रिज्यूमे सहित निर्धारित तिथियों पर उपस्थित हों: 4 अक्टूबर, 2025 को रोजगार कार्यालय भावानगर 6 अक्टूबर, 2025 को रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ समय: प्रातः 11:00 बजे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति घाटी को यूनेस्को के प्रतिष्ठित मानव और बायोस्फीयर (MAB) कार्यक्रम के तहत भारत का पहला शीत मरुस्थल बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया है। यह मान्यता 26 से 28 सितंबर 2025 तक चीन के हांगझोउ में आयोजित 37वीं MAB-ICC बैठक के दौरान औपचारिक रूप से दी गई। इसके साथ ही भारत के अब कुल 13 बायोस्फीयर रिजर्व यूनेस्को-MAB नेटवर्क में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि को हिमाचल के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह मान्यता राज्य सरकार के प्रयासों, स्थानीय समुदायों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल में एक निजी डे बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल से 9वीं कक्षा की छात्रा जेसिका शर्मा (16) ने रविवार सुबह आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा सुबह 6 बजे हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदी, जब ज्यादातर बच्चे रविवार की छुट्टी के कारण सो रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतका हरियाणा के पानीपत जिले के उरलाना गांव की रहने वाली थी और पिछले दो साल से कोटखाई के रूट्स कंट्री स्कूल, बागी…

Read More