Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Chandigarh: बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की चाल चल रहा है इंडी अलायंस : जयराम ठाकुर

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंड़ीगढ़

    हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित “मीट द प्रेस” कार्यक्रम में कहा कि इंडी अलायंस बिहार में भी वही झूठी गारंटियों की चाल चल रहा है, जो कांग्रेस ने हिमाचल में अपनाई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में जनता को एक से बढ़कर एक गारंटियों के झांसे में लेकर जनादेश “चोरी” किया था और अब वही स्क्रिप्ट बिहार में दोहराई जा रही है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के वही नेता जो हिमाचल में आकर बढ़-चढ़कर झूठ बोलते थे, अब बिहार में वही कर रहे हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री ने भी बिहार में जाकर बीजेपी सरकार की योजनाओं को अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश की। ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस के मुख्यमंत्री अब झूठी गारंटियों के ब्रांड एम्बेसडर बन गए हैं।” उन्होंने कहा कि “जनसेवा और विकास के लिए मंदिरों में कसमें खाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि अच्छी नीयत से काम करने की जरूरत होती है।” ठाकुर ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि गृहिणी सुविधा योजना, 125 यूनिट फ्री बिजली, हिम केयर, सहारा योजना, वृद्धा पेंशन और स्वावलंबन योजना जैसी योजनाएं बिना किसी गारंटी के लागू की गई थीं।

    पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार पत्रकारों पर मुकदमे करने में रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। “जंगली मुर्गा” प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों पर नहीं, बल्कि खबर छापने वाले पत्रकारों पर कार्रवाई की गई। धारा 118 में ढील पर उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे “सत्ता संरक्षित माफिया नेटवर्क” सक्रिय है, जो लोगों से उगाही कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन और माफिया तंत्र बढ़ रहा है, जिससे हिमाचल की पारिस्थितिकी और संस्कृति को खतरा है।

    नशे के प्रसार पर ठाकुर ने चिंता जताई कि अब चिट्टा (सिंथेटिक ड्रग्स) उन इलाकों तक पहुंच गया है जहां सड़कें भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के समय इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन से सकारात्मक नतीजे मिले थे और मौजूदा सरकार को भी ऐसा ही करना चाहिए। अंत में जयराम ठाकुर ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश और देश की जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

    #BiharPolitics #BJPHimachal #ChandigarhPressClub #Congress #FalseGuarantees #HimachalBJP #HimachalNews #HimachalPradeshNews #INDIAlliance #JairamThakur #JairamThakurPressConference #LaviFairUpdates #Section118
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: लवी मेले से पहले दुरुस्त होंगे सीसीटीवी कैमरे, नगर परिषद ने ठेकेदारों को तीन दिन का अल्टीमेटम
    Next Article Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने की हिमुडा परियोजनाओं की समीक्षा, चंडीगढ़ के निकट नई टाउनशिप विकसित करने के दिए निर्देश
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: Delhi Public School, Jhakri के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स व आर्यभट्ट गणित चैलेंज में लहराया परचम

    February 19, 2026

    Bilaspur: राज्य स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता में बिलासपुर को तीसरा स्थान

    October 11, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर में 205 श्रमिक परिवारों को ₹82.37 लाख की सहायता, बदली जिंदगी की तस्वीर

    April 21, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    IIT मंडी ने किया टारना क्षेत्र का निरीक्षण, भू-धंसाव रोकने के लिए तैयार होगी तकनीकी रिपोर्ट

    July 11, 2025

    Rampur Bushahr: 23 फरवरी को रामपुर में निरंकारी मिशन का प्रोजेक्ट अमृत अभियान

    February 21, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 5 8
    Users Today : 2
    Total Users : 128958
    Total views : 251861
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.