Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। राज्य में तकनीकी स्वास्थ्य कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर न केवल कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया है, बल्कि अस्पतालों में स्टाफ की कमी को भी दूर करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर सहायकों का मासिक मानदेय 7,180 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 17,820 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह रेडियोग्राफर और एक्स-रे तकनीशियनों का भी मानदेय 13,100 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है, जो कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड। जिला प्रशासन कुल्लू एवं स्थानीय प्रशासन निरमण्ड के कार्यालय आदेश के तहत आज राजकीय महाविद्यालय निरमण्ड में स्वच्छ भारत अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना था। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजन देवी नेगी एवं एन.सी.सी. अधिकारी कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर के नेतृत्व में यह अभियान संचालित हुआ। बी.ए. एवं बी.कॉम प्रथम, द्वितीय एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों, एन.सी.सी. कैडेट्स तथा एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न वर्गों ने संभाली सफाई की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता और ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार भाजपा शासित क्षेत्रों के साथ भेदभाव, योजनाएं रोकने और राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। सत्ती ने कहा कि सराज क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा शुरू की गई बागवानी और वानिकी कॉलेज की परियोजना को कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही ठप कर दिया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के लिए जमीन चयन, फॉरेस्ट क्लीयरेंस और पहली किश्त जारी हो चुकी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रोहड़ू(शिमला)। शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल में आज सुबह बडियारा पुल के पास एक कार (HP 52E 4006) अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पब्बर नदी में जा गिरी। कार में सवार दो व्यक्तियों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, कार रोहड़ू से बड़ियारा की ओर जा रही थी कि अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे नदी में जा गिरा। कार में हितेंद्र पुत्र मिचर सैन, गांव डिस्वानी, और संजीव कुमार पुत्र स्व. प्यारे लाल, गांव घरशाल, देवीधार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला | कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बचत भवन, शिमला में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी वीरता को नमन किया। उपायुक्त ने कहा कि स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत अधिकारी जिन स्कूलों को गोद ले चुके हैं, वहां कारगिल युद्ध में भाग ले चुके पूर्व सैनिक छात्रों से संवाद कर युद्ध अनुभव साझा करेंगे। इससे छात्र जीवन में देशभक्ति और आत्मबल का विकास होगा। साथ ही एनकॉर्ड बैठकों में भी पूर्व सैनिकों को शामिल किया जाएगा ताकि…

Read More