एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्त क्षेत्र की दिशा में एक और सख्त कदम उठाते हुए 17 सितंबर को दो व्यक्तियों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस निरीक्षक आशीष कौशल, प्रभारी थाना रामपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने पाटबंगला में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान हितेश ठाकुर पुत्र प्रताप सिंह ठाकुर, निवासी गांव धार गौरा, उम्र 30 वर्ष और कैलाश पुत्र स्व. तेलू राम, निवासी गांव कोटी, धार गौरा, उम्र 40 वर्ष से क्रमशः 17.33 ग्राम व 22.75 ग्राम, कुल 40.08 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। श्रीखंड महादेव यात्रा मार्ग के भीमडवारी पड़ाव पर तीन भेड़पालक टेंट में मृत मिले हैं। मृतकों की पहचान पवन देव निवासी ठारवा, डीनू राम निवासी जुआगी और बजारू राम निवासी बसवारी के रूप में हुई है। मौत का कारण अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तीनों भेड़पालक 10 सितंबर को अपनी करीब तीन दर्जन गुम हुई भेड़-बकरियों को खोजने के लिए श्रीखंड की चोटियों की ओर निकले थे।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के थाना भोरंज के तहत बैलग गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पूर्व सैनिक की पत्नी सोमलता (52) की हत्या उसके 22 वर्षीय बेटे अभय कुमार ने कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि मां-बेटे के बीच नौकरी को लेकर कहासुनी हुई थी। गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां के सिर पर प्रेस से वार कर दिया। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी। उसने पुलिस…
रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत के कराली गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक भालू ने बकरियां चरा रहे एक पुरुष और पास ही घास काट रही एक महिला पर अचानक हमला कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को तुरंत रामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई घटना के बाद से गांव में डर और दहशत का माहौल है। लोगों की मांग पर वन विभाग ने भालू को पकड़ने के लिए तीन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने लगातार तीसरे दिन आनी विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान वे राणाबाग और कोटासेरी पंचायत पहुंचे, जहां भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। राणाबाग भूस्खलन क्षेत्र में निरीक्षण के समय उपायुक्त और टीम के सामने पत्थर गिरने की घटना से बड़ा हादसा टल गया। एनएच-305 और गांवों की हालत पर फोकस निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सबसे पहले एनएच-305 के…