Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: हिमाचल प्रदेश में दिसंबर में आयोजित होंगी 3 राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 26, 2025Updated:November 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने गृह क्षेत्र जुब्बल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठाकुर राम लाल में छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में हिमाचल प्रदेश में तीन राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए 1 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। इन प्रतियोगिताओं में देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 छात्र वर्ग (वॉलीबाल), अंडर-19 छात्र वर्ग (हैंडबॉल और कबड्डी) की स्पर्धाएं होंगी।

    जुब्बल पहुंचने पर प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित करते प्रतियोगिता के आयोजक

    राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने राज्य भर से आई छात्राओं को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी और विद्यालय प्रशासन को बधाई दी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों और एक खेल छात्रावास सहित कुल 507 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसी खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।

    छात्र जीवन में खेलों का महत्व

    रोहित ठाकुर ने कहा कि खेलों का छात्र जीवन में विशेष महत्व है। खेल न केवल बच्चों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं बल्कि उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। सरकार ने हाल ही में खिलाड़ियों की “डाइट मनी” 120 रुपए से बढ़ाकर 220 रुपए की है और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश भर में 9 खेल छात्रावास हैं, जिसमें ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रावास (कन्या) सबसे बड़ा बनकर उभर रहा है। यहाँ वॉलीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन में प्रशिक्षण दिया जाता है।

    ठाकुर रामलाल का खेलों से गहरा संबंध

    शिक्षा मंत्री ने संस्थान के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहाँ से कई प्रतिभाशाली छात्र प्रदेश और देश में अपनी पहचान बना चुके हैं। इनमें उनके दादा ठाकुर रामलाल भी शामिल हैं, जिनका खेलों से गहरा संबंध था और जिन्होंने शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त की।

    शिक्षा क्षेत्र में जुब्बल में प्रगति

    रोहित ठाकुर ने बताया कि जुब्बल में शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है। डकैढ़ गाँव में 17 करोड़ रुपए की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान बनाया जा रहा है। साथ ही आईटीआई जुब्बल का नया भवन नवंबर माह में जनता को समर्पित किया जाएगा।

    इस अवसर पर उपस्थित

    इस अवसर पर निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली, एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी, तहसीलदार जुब्बल जितेंद्र ठाकुर, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य केशव शर्मा, कमांडेंट राजपाल नेपटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतिलाल सिथटा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #HimachalPradesh #NationalSportsCompetitions #RohitThakur #Jubbal #SportsHostel #StateLevelSports #Volleyball #Kabaddi #Handball #EducationMinister
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi : सोशल मीडिया के लिए बाइक स्टंट करते समय 22 वर्षीय युवक की मौत
    Next Article Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने बताया: केंद्र से 4500 करोड़ की वित्तीय सहायता, नवंबर में 1500 किमी सड़कों का निर्माण
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla: सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता, 90 लिंक रोड बहाल, कार्य में तीव्रता

    September 6, 2025

    Shimla : चौपाल के कटौटी गांव में दो मकान जले, पांच परिवार बेघर

    October 24, 2025

    Accident: नौरी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बरामद

    June 16, 2026

    Himachal High Court News: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से जवाब तलब

    June 18, 2026

    Chandigarh : सत्र 2025: मई में शुरू होगी पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की एडमिशन प्रक्रिया

    April 10, 2025

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 5 4
    Users Today : 63
    Total Users : 128954
    Total views : 251850
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.