Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला/मंडी/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी भारी बारिश और भूस्खलन से हालात बेहद खराब हो चुके हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। सैकड़ों सड़कें बंद हैं, ग्रामीण इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है, लेकिन लगातार बारिश मुश्किलें और बढ़ा रही है। उधर, सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में मंगलवार शाम हुए भीषण भूस्खलन ने दो मकानों को मलबे में समा दिया। इसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत सात लोगों की मौत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म के जरिए एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने दोगुने मुनाफे का लालच देकर पीड़ित को जाल में फंसा लिया। जब अधिकारी ने निवेश की गई रकम निकालने की कोशिश की तो शातिरों ने टैक्स अदायगी का बहाना बनाकर अतिरिक्त रकम मांगनी शुरू कर दी। कैसे हुआ फ्रॉड? पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक कथित ट्रेडिंग प्लेटफार्म की जानकारी दी गई। इसके बाद एक लिंक भेजकर उन्हें एक ग्रुप…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर के नोगली में स्थित प्रसिद्ध जगु मंदिर की सराएं मंगलवार को लगातार हो रही बारिश के चलते हुए भूस्खलन की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि समय रहते मंदिर कमेटी की सतर्कता के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और मंदिर को सुरक्षित बचा लिया गया। सराएं में कुल पाँच कमरे थे, जिनमें लंगर हॉल, पंडित का कमरा, बाथरूम, रसोईघर और यात्री विश्राम कक्ष शामिल थे। स्थानीय निवासी जगमाल सिंह ने बताया कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है, जिससे जमीन का कटाव शुरू हो गया था। कटाव के कारण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो आनी(कुल्लू)। आनी उपमंडल के नए बस अड्डा क्षेत्र में मंगलवार सुबह भूस्खलन की घटना के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 8 भवनों को एहतियातन खाली करवाया है। भूस्खलन की चपेट में एक निर्माणाधीन भवन का एक हिस्सा गिर गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। खाली किए गए भवनों में रहने वाले लोगों को पंचायत समिति के पास बने लोक भवन और गेस्ट हाउस में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है। प्रशासन की ओर से इन लोगों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। एसडीएम ने किया स्थल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण रामपुर उपमंडल के 12/20 क्षेत्र की स्थिति दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। सोमवार देर रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच के समीप पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानों के गिरने से यह पूरा क्षेत्र देश-दुनिया से पूरी तरह कट गया है। पहले से ही सेरी पुल के पास सड़क पिछले तीन सप्ताह से अवरुद्ध थी और अब तकलेच के पास भी मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। वहीं तकलेच के खोल्टी नाने में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की दिक्कतें बहुत अधिक बढ़ गई है। इस आपदा के चलते…

Read More