एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। केंद्र की मोदी सरकार ने अगली पीढ़ी के GST सुधार की घोषणा कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस निर्णय का स्वागत रामपहिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने किया और इसे देशवासियों के लिए बड़ा तोहफा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादा किया था, उसे निभाया है। GST परिषद ने 12% और 28% टैक्स स्लैब को हटाकर अब केवल दो मुख्य स्लैब — 5% और 18% रखने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी और आम जनता को राहत मिलेगी।केंद्र सरकार ने दिवाली…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के बिथल (काली मिट्टी) क्षेत्र में हुए बस हादसे के बाद कई पर्यटक मुश्किल में फंस गए थे। इस संकट की घड़ी में रामपुर के विधायक नंदलाल ने तुरंत कदम उठाते हुए सभी प्रभावित यात्रियों की मदद की और राहत कार्यों की कमान संभाली। हादसे के तुरंत बाद विधायक ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित ठहराने के लिए होटल सतलुज व्यू में रहने की व्यवस्था करवाई। अगली सुबह वे स्वयं होटल पहुंचे और यात्रियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी विधायक ने न केवल यात्रियों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला / कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है। कुल्लू जिले के अखाड़ा बाजार में वीरवार तड़के लैंडस्लाइड से दो घर पूरी तरह ढह गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक महिला समेत 6 लोग अभी भी मलबे में दबे बताए जा रहे हैं। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के जवान मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं। इससे पहले मंगलवार देर रात इनर अखाड़ा बाजार में मकान भूस्खलन की चपेट में आया था। इसमें एनडीआरएफ जवान समेत दो लोग दब गए थे। मंगलवार देर रात से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला में लोक निर्माण विभाग (PWD) और एचपीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए शीघ्र बहाली के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि केवल रोहड़ू सर्कल में ही करीब ₹80 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस क्षेत्र में 230 सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिनमें से अब तक 203 सड़कों को बहाल कर दिया गया है। बाकी सड़कों को 4 सितंबर तक बहाल करने का लक्ष्य रखा गया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश में रामपुर के समीप उपमंडल कुमारसैन के काली मिट्टी क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बड़ा बस हादसा हो गया। शिमला की ओर जा रही एक निजी बस पर अचानक भारी चट्टान गिरने से दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना पुलिस थाना कुमारसैन के तहत पास दोपहर बाद उस समय हुई, जब विशाल बस ट्रैवल्स की बस (HP-63A-1891) रामपुर से शिमला की ओर जा रही थी। काली मिट्टी के पास अचानक एक भारी भरकम चट्टान पहाड़ी से टूटकर सीधे…