एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने नशीले पदार्थ और अवैध हथियार के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 3 सितंबर को मनाली थाना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वोल्वो बस स्टैंड के पास एक आई-20 कार (PB 18 U 8718) को रोका और नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार चार व्यक्तियों के पास से कुल 258.750 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), एक पिस्टल, दो जिंदा राउंड और…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगों ने एक 75 वर्षीय सेवानिवृत बैंक अधिकारी को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रख 80 लाख रुपये की ठगी कर ली। अपराधियों ने उन्हें वीडियो कॉल पर पुलिस अधिकारी बनकर डराया और मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी। ठगों ने ऑनलाइन कोर्ट की फर्जी कार्यवाही भी दिखाई और पीड़ित को भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने तक उन्हें पैसे बैंक खातों में जमा कराने होंगे। इस बहाने आरोपी ने बुजुर्ग को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और उनसे अलग-अलग खातों में 80 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो फरीदाबाद। भारत सरकार के ‘नवरत्न’ सार्वजनिक उपक्रम एनएचपीसी लिमिटेड के आज नए नेतृत्व के रूप में भूपेन्द्र गुप्ता ने निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले गुप्ता टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में निदेशक (तकनीकी) पद पर कार्यरत थे और साथ ही एसजेवीएन लिमिटेड के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। वे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और संचालन प्रबंधन में एमबीए डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने 1991 में एसीसी लिमिटेड से अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत की और 1995 में एसजेवीएन से अपने सीपीएसयू करियर की। वहाँ उन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो चंबा। जिला चंबा में मणिमहेश यात्रा 2025 पर गए श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, आज जिला प्रशासन चंबा ने भरमौर से लगभग 500 श्रद्धालुओं को सुरक्षित चंबा लाने का कार्य शुरू किया। कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण श्रद्धालुओं को पैदल सफर भी करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने निचार उपमंडल के मीरू गांव का दौरा किया और वहां हाल ही में हुए भूस्खलन से हुए नुकसान का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों एवं बागवानों के बारिश से हुए नुकसान का त्वरित और सटीक आंकलन करें। उनका उद्देश्य था कि प्रभावितों को जल्द से जल्द फौरी राहत प्रदान की जा सके ताकि उनकी आर्थिक परेशानियों में राहत मिल सके। उपायुक्त शर्मा ने स्थानीय ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने संशोधित राहत मैन्युअल के तहत प्रभावित…