Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Himachal Weather : 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

    Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में 11 मार्च को बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात का पूर्वानुमान। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में अंधड़ का येलो अलर्ट।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 9, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है, जबकि उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ हिमपात भी हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस संबंध में ताजा पूर्वानुमान जारी किया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक आज केवल उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश या हिमपात की संभावना है। वहीं 11 मार्च को प्रदेश के निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 12 मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और हिमपात होने का पूर्वानुमान है।

    इन जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में तेज हवा चलने की आशंका जताई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में अंधड़ और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रह सकता है। हालांकि मौसम में इस बदलाव के बीच सोमवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है, जिससे तापमान में असामान्य बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

    ऊना में सबसे ज्यादा गर्म, 33.8 डिग्री पहुंचा पारा

    रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुंदरनगर में हीट वेव, जबकि धर्मशाला और भुंतर में सीवियर हीट वेव की स्थिति दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 15 से 22 डिग्री, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 23 से 31 डिग्री और निचले क्षेत्रों में 27 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

    #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalRain #HimachalWeather #ShimlaNews #ShimlaWeather #Snowfall #WeatherAlert
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleT20 World Cup 2026 : भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब
    Next Article Una News : क्रशर रोड पर मिला 18 वर्षीय युवक का शव, नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 9 1
    Users Today : 21
    Total Users : 124891
    Total views : 245278
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.