Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    SJVN Limited के 39वें स्थापना दिवस पर “नाटी किंग” कुलदीप शर्मा ने बांधा समां

    SJVN Limited के 39वें स्थापना दिवस पर Nathpa Jhakri Hydro Power Station में भव्य समारोह आयोजित किया गया। स्टार अवार्डी एवं हेल्थ चैंपियन सम्मानित हुए, जबकि लोकगायक Kuldeep Sharma की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    देश की प्रतिष्ठित एवं सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना Nathpa Jhakri Hydro Power Station में SJVN Limited का 39वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस Rajeev Kapoor द्वारा एसजेवीएन ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एसजेवीएन गीत गाकर समारोह की शुरुआत की।

    स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “पीपल चॉइस एसजेवीएन स्टार अवार्ड” समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, समर्पण एवं निगम के प्रति प्रतिबद्धता के लिए आठ कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की ओर से परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने विजेताओं को सम्मान प्रदान किया। इसके अतिरिक्त एनजेएचपीएस के हेल्थ चैंपियन विजेता को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एसजेवीएन ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के बल पर ऊर्जा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कर्मचारियों से भविष्य में भी निगम की प्रगति, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

    उन्होंने स्टार अवार्डी एवं हेल्थ चैंपियन विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इस प्रकार के सम्मान संस्थान में सकारात्मक एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

    समारोह का समापन रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक Kuldeep Sharma एवं उनकी टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हिमाचली लोक संस्कृति और संगीत से सराबोर इस सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

    #HealthChampion #HimachalNews #himachalpradesh #HydroPower #KuldeepSharma #NathpaJhakri #NatiKing #NJHPS #RajeevKapoor #SJVN #SJVNFoundationDay #StarAward
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSJVN Limited के 39वें स्थापना दिवस पर लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 में रंगारंग आयोजन
    Next Article Rampur Bushahr: सराहन में संयोजक स्तरीय महिला निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    HRTC: हिमबस प्लस कार्ड से सफर होगा आसान, किराये में छूट के साथ कैशबैक का भी लाभ

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में जल्द फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, शिंगला हेलीपोर्ट पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: जनगणना-2027: स्व-गणना के माध्यम से भागीदारी की अपील

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों ने सरकार को चेताया, मांगें पूरी न हुईं तो 2027 में नहीं करेंगे सहयोग

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग के पोस्टर का अनावरण, 27 सितंबर से होगा क्रिकेट टूर्नामेंट

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामलीला आयोजन के लिए एनओसी को लेकर नगर परिषद में बैठक

    August 25, 2026

    MC Rampur: सीवरेज में सहयोग न करने वालों पर होगी कार्रवाई, लवी मेले समेत शहर की समस्याओं पर मंथन

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी–क्याओ–कूट–किन्फी सड़क पर अस्थायी मार्ग से सीमित आवागमन के लिए सुरक्षा निर्देश

    August 23, 2026

    Rampur Bushahr: जल शक्ति विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    August 22, 2026

    Rampur Bushahr: अनिल मोक्टा बने अध्यक्ष, ह्यूमेन पीपल संस्था की नई कार्यकारिणी गठित

    August 21, 2026

    LHEP: लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का तीसरा सम्मेलन नीरथ में संपन्न

    August 21, 2026

    HRTC: एचआरटीसी रामपुर कर्मशाला में निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप, कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

    August 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 9 3 0
    Users Today : 1
    Total Users : 120930
    Total views : 238438
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.