Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व आई भीषण आपदा के बाद बीते 39 दिन जिला प्रशासन के लिए चुनौती और जिम्मेदारी से भरे रहे। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, लेकिन प्रशासन ने हर बाधा को पार करते हुए राहत और बहाली कार्यों को निरंतर गति प्रदान की। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के अनुसार सराज क्षेत्र के सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अब केवल कुछेक घरों में कनेक्शन बहाल करना शेष है, जिसे भी शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राजधानी शिमला स्थित राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में आयोजित कार्यक्रम में 312 नवनियुक्त कला शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने छात्र केंद्रित समाचार प्लेटफॉर्म और स्कूलों के प्रदर्शन का आकलन करने वाली बेसलाइन रिपोर्ट भी जारी की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नवनियुक्त कला शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा और राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर (जॉब ट्रेनी) के 600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये पद जिला वार भरे जाएंगे और इसके लिए विभिन्न वर्गों से नियुक्तियां होंगी। सरकार से 6 अगस्त को निर्देश मिलने के बाद आयोग ने इस भर्ती को प्राथमिकता से शुरू किया है। उम्मीदवार 14 अगस्त सुबह 10:00 बजे से 17 सितंबर रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आयोग के पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य होगा। आयोग के सचिव ने बताया कि सरकार ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  चंबा । हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी में एक निजी होटल में बीती रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, निजी होटल में काम करने वाले दो कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। यह बहस धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। रात करीब 1:30 बजे 22 वर्षीय अमन ने अपने सहकर्मी 26 वर्षीय मनीष कुमार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। त्रिशूल सिक्युरिटी ग्रुप वर्कर्स यूनियन (संबंधित सीटू) इकाई रामपुर के बैनर तले आज श्रम कानूनों को लागू न करने और न्यूनतम वेतन न देने के विरोध में श्रम विभाग रामपुर के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन को सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, निर्माण मजदूर यूनियन के महासचिव दिनेश मेहता, यूनियन अध्यक्ष देविंदर और महासचिव टीटू खन्ना ने संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की “व्यवस्था परिवर्तन” की बातों के बावजूद, मजदूरों का खुलेआम शोषण हो रहा है। नेताओं ने कहा कि त्रिशूल सिक्युरिटी ग्रुप के माध्यम से नियोजित…

Read More