एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य राज्य को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने और शांति व समृद्धि की कामना करना था। राज्यपाल ने हवन के दौरान विशेष आहुतियाँ अर्पित करते हुए कहा कि हिमाचलवासी अपनी आस्था से गहराई से जुड़े हुए हैं और आपदा मुक्त हिमाचल की दिशा में यह आध्यात्मिक प्रयास महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने हाल ही में मंडी जिले के सराज क्षेत्र में आई आपदा का उल्लेख करते हुए जान-माल के नुकसान पर गहरी चिंता…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सुन्नी (शिमला)। राजकीय महाविद्यालय सुन्नी, जिला शिमला में 3 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक चल रहे वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत युवा आपदा मित्र योजना के तहत कैडेटों को आपदा प्रबंधन का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में 8 HP एनसीसी बटालियन, रामपुर बुशहर के 100 कैडेट और राजकीय महाविद्यालय निरमंड से 8 कैडेट सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 HP एनसीसी कम्पनी, शिमला के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है, जिसकी कमान लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण के पास है। इस महत्वपूर्ण शिविर में कैप्टन डॉ.…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में आज जी. बी. पंत मेमोरियल विशिष्ट व्याख्यान श्रृंखला के दूसरे व्याख्यान के साथ ही पूर्व छात्र अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इसके साथ ही स्वागत समिति द्वारा डॉ. जोगिंदर (डीन, प्लानिंग एंड टीचिंग अफेयर्स, HPU), जी.आर. नेगी (पूर्व प्रोफेसर) सहित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ ने आज विश्वविद्यालय की गंभीर वित्तीय स्थिति को लेकर माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति को ज्ञापन सौंपा। संघ अध्यक्ष के साथ प्रो. चंद्रमोहन, प्रो. शिवकुमार डोगरा, डॉ. जोगिन्दर सकलानी, डॉ. रामलाल और डॉ. अंजलि भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विश्वविद्यालय के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता की उपेक्षा की जा रही है। राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करते हुए उन्होंने बताया कि समय पर अनुदान जारी न होने से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अवैध मछली शिकार के खिलाफ मत्स्य विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग की सक्रिय टीमों ने 7 अगस्त को जिले के विभिन्न जल स्रोतों पर गश्त के दौरान 11 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा और मौके पर ही ₹12,000 का जुर्माना वसूला। वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी तेज राम वर्मा के नेतृत्व में यह गश्त ब्यास, सुकेती और रत्ती खड्ड क्षेत्रों में की गई। इस दौरान भडयाल, ढढौर और रत्ती क्षेत्रों में ये आरोपी मछली पकड़ते हुए पकड़े गए। वहीं, 6 अगस्त को मत्स्य अधिकारी महाशीर फार्म मच्छयाल ने मुख्यमंत्री…