Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: ग्रामीणों की आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान, गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबा बेली पुल तैयार

    रामपुर की गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबे डीडीआर बेली पुल का निर्माण पूरा हो गया है। पुल शुरू होने से ग्रामीणों को आवाजाही में राहत मिलने की उम्मीद है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर उपमंडल के गानवी क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही आवाजाही की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबे डीडीआर बेली पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। यह पुल गानवी-क्याव-कूट-किन्फी-सुरु संपर्क मार्ग पर ज्यूरी के नजदीक आरडी 0/090 पर बनाया गया है। पुल का निर्माण कार्य 19 सितंबर से शुरू होकर 26 सितंबर को पूरा हुआ। इसके साथ ही एसडीओ मैकेनिकल विंग काजा भीमसेन नेगी ने अब तक 122 बेली पुलों का निर्माण पूरा कर लिया है।

    रामपुर की गानवी खड्‌ड पर 120 फीट लंबा बेली ब्रिज तैयार करने वाली टीम

    पिछले वर्ष अगस्त में आई बाढ़ के दौरान गानवी खड्ड पर बना पुल बह गया था। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद गानवी सहित आसपास के गांवों के लोगों के लिए आवाजाही बड़ी चुनौती बन गई थी। ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम, बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए खड्ड पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती थी तथा वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती थी।

    पुल बहने के बाद ग्रामीणों की सुविधा के लिए खड्ड पर अस्थायी रास्ता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दो बार कलवर्ट लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन तेज पानी के बहाव के कारण दोनों व्यवस्थाएं ज्यादा समय तक टिक नहीं सकीं। ऐसे में क्षेत्र के लोग लंबे समय से स्थायी पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे।

    अब बेली पुल का निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को स्थायी संपर्क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। पुल के चालू होने के बाद गानवी-क्याव-कूट-किन्फी-सुरु मार्ग पर आवाजाही सुचारू होने के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा।

    हालांकि, पुल को यातायात के लिए खोलने से पहले तकनीकी जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद संबंधित सिविल इंजीनियरिंग विंग की ओर से यातायात बहाली को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

    एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने पुल निर्माण कार्य पूरा होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबे बेली पुल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुल को यातायात के लिए खोलने का निर्णय लिया जाएगा।

    #ARBtimes #BailyBridge #BridgeConstruction #Ganvi #GanviKhad #himachalpradesh #Rampur #RampurBushahr #RuralConnectivity
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना
    Next Article Rampur Bushahr: ननखड़ी क्षेत्र में विभागों की बदहाली पर कौल सिंह नेगी ने सरकार को घेरा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Lavi News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के लिए रामपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

    November 10, 2026

    Forest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद

    November 9, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर को जिला बनाने की मांग उठाएगी प्रधान परिषद, मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक, तीन दिन में दो लोगों पर हमला; वन विभाग अलर्ट

    November 6, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित 73वीं सीनियर स्टेट महिला कबड्डी चैंपियनशिप में KIC राजपुरा बना चैंपियन

    November 5, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Dance Competition: रामपुर की तीन प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में हासिल किए स्थान, अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

    October 29, 2026

    RHEP: रामपुर एचपीएस ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकाली वॉकाथॉन

    October 28, 2026

    Education: नोगली कॉलेज में प्रश्नोत्तरी और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    October 28, 2026

    NJHPS: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026

    RHPS: रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Shimla:पहलगाम हमले ने राष्ट्र की आत्मा को झकझोर दिया, ऑपरेशन सिंदूर का किया अभिनंदन-अभाविप

    May 10, 2025

    Shimla: मुख्यमंत्री से भेंट कर लंबरदार महासंघ ने मानदेय बढ़ाने पर जताया आभार

    June 17, 2025

    Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद

    June 2, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में पीजी प्रवेश 2026: 18 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें मेरिट और काउंसलिंग शेड्यूल

    July 18, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देश: हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी सेवाओं की शुरुआत, विशेषज्ञ सर्जनों की होगी भर्ती

    July 19, 2025

    तकलेच के मांदली में आग की भेंट चढ़ा रोशन लाल का मकान

    January 17, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    

    Our Visitor

    1 2 8 7 3 7
    Users Today : 6
    Total Users : 128737
    Total views : 251515
    Archives
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.