एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर व सराहन द्वारा युवा नेता कौल नेगी की अगुवाई में तिरंगा सम्मान यात्रा रामपुर व सराहन में निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष कौल नेगी और रामपुर मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान व सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा न केवल राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रतीक रही, बल्कि यह संविधान, संस्कृति और भारत की एकता का संदेश भी लेकर आई। कौल नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कोई साधारण यात्रा नहीं है।…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला के चमियाना स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (AIMSS) में आज पहली बार हिमाचल प्रदेश रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आधुनिक रोबोटिक सर्जरी यूनिट का उद्घाटन करेंगे। इस तकनीक के तहत चार जटिल ऑपरेशन किए जाएंगे। AIMSS में 29 करोड़ की लागत से स्थापित रोबोटिक सर्जरी यूनिट AIMSS चमियाणा ने 29 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी मशीनरी स्थापित की है। इससे अब प्रदेश के मरीजों को बड़े शहरों जैसे चंडीगढ़ या दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा प्रदेश में मेडिकल सेवाओं को नई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्रौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिले के पूह उपमंडल में आयोजित तीन दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं और इन्हें संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाली पीढ़ियों को इससे जोड़ने के प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मंत्री ने एम.आई.डी.एच योजना के तहत सौर ऊर्जा आधारित कोल्ड स्टोरेज…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश मिल्कफैड (Milkfed) अब पशुपालकों को मोबाइल पर दूध खरीद और भुगतान की रियल टाइम जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए नई डिजिटल प्रणाली शुरू करने जा रहा है। राज्य सरकार ने नाहन, नालागढ़, मोहाल और रोहड़ू में नए दूध प्रसंस्करण संयंत्र, जिला हमीरपुर के जलाड़ी में दूध शीतलन केंद्र और जिला ऊना के झलेड़ा में बल्क मिल्क कूलर स्थापित करने की स्वीकृति दी है। अधोसंरचना का आधुनिकीकरण और किसानों की आय में वृद्धि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के दूध एवं दूध प्रसंस्करण अधोसंरचना का आधुनिकीकरण होगा। 90% से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उपमंडल कोटखाई की ग्राम पंचायत पराली बदरूनी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को ₹1 करोड़ 28 लाख की लागत से निर्मित सलोग नाला से कुफ्फरबाग उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इस योजना से 5 गांवों के लगभग 1000 निवासी लाभान्वित होंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र में पब्बर नदी से उठाऊ पेयजल परियोजना पर कार्य प्रगति पर है। ₹38 करोड़ की लागत वाली इस योजना से विधानसभा क्षेत्र की 27 पंचायतों को पानी उपलब्ध होगा, जिससे गर्मियों में जल संकट दूर होगा। इस मौके पर…