एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश ने अपने चिकित्सा इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए शिमला के चमियाना स्थित अटल चिकित्सा सुपर स्पेशियलिटी संस्थान में राज्य की पहली रोबोटिक सर्जरी का सफलतापूर्वक आयोजन किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा का उद्घाटन किया और पहले ऑपरेशन का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी कीं: 23 करोड़ रुपये की लागत से आंतरिक स्वचालित प्रयोगशाला की स्थापना 11 करोड़ रुपये छात्रावास निर्माण के लिए शिमला में 3-टेस्ला एमआरआई मशीन की शीघ्र स्थापना की योजना आईजीएमसी, टांडा, नेरचौक और हमीरपुर में रोबोटिक सर्जरी…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार एलाइड साइंस के लिए अलग कॉलेज की स्थापना पर गंभीरता से विचार कर रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने बताया कि इस मुद्दे को जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा, ताकि प्रदेश के छात्र-छात्राओं को एलाइड हेल्थ साइंस की पढ़ाई के लिए अन्य राज्यों का रुख न करना पड़े। डॉ. शांडिल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में आयोजित “इन्फ्यूजन 2025”, एक सांस्कृतिक व साहित्यिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कार्यक्रम IGMC और टांडा मेडिकल कॉलेज के टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर(शिमला)। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को आपदा प्रबंधन के तहत केंद्र सरकार से 1400 करोड़ रुपये की बड़ी सहायता राशि प्राप्त हुई है। प्रदेश लोनिवि व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस धनराशि की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उपयोग प्रदेश के सभी जिलों में बंद सड़कों की मरम्मत और बहाली के लिए किया जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अगले दस दिनों के भीतर सभी सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी करें, ताकि राहत कार्य तेजी से शुरू हो सके। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बरसात के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य छात्रपाल को ज्ञापन सौंपा गया। SFI कैंपस सचिवालय सदस्य पविंदर ने कहा कि विश्वविद्यालय के 56 वर्षों के इतिहास के बावजूद प्रशासन अभी तक छात्रों को आवश्यक छात्रावास आवंटन, छात्रावासों की मरम्मत, और विश्वविद्यालय बस सेवा जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में विफल रहा है। कैंपस सचिव आशीष ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने में भी लापरवाही बरत रहा है। उन्होंने चेतावनी दी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, कलोल, बिलासपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में “ड्रग डे-एडिक्शन” (नशा से मुक्ति) विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज के सभी वर्गों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एक स्वस्थ, नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सक्रिय भागीदारी की। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली पोस्टर बनाए और प्रेरणादायक स्लोगन लिखे, जिनमें…