एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिले के लोक निर्माण विभाग के कड़छम और कल्पा मंडल में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का आयोजन रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में हुआ। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जिले के लोगों को इन योजनाओं का लाभ जल्दी मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से आगामी सेब सीजन के लिए मुख्य और संपर्क मार्गों की मरम्मत…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को आपदा प्रभावित सराज क्षेत्र का दौरा कर निहरी, सुनाह पाठशाला और डिग्री कॉलेज लंबाथाच सहित कई क्षतिग्रस्त शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हालिया आपदा में पूरे प्रदेश के 523 शिक्षण संस्थान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 109 स्कूल पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। इन 109 पूर्ण क्षतिग्रस्त स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए प्रथम चरण में 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निर्माण कार्य बरसात के बाद शुरू होगा और इसकी जिम्मेदारी हिमुडा (HIMUDA) को दी गई है। मंडी जिले में 29…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चालक यूनियन की हाल ही में हुई बैठक में यूनियन की मांगों पर विचार करते हुए कई अहम निर्णय तत्काल लागू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चालकों व परिचालकों को एक माह का ओवर टाईम भत्ता और रात्रि ओवर टाईम भत्तों (ओटीए-एनओटीए) के लिए दो करोड़ रुपये इस माह जारी कर दिए हैं। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध सुनिश्चित किया जाएगा। मुकेश…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। विशेष न्यायाधीश–I कुल्लू, प्रकाश चंद राणा की अदालत ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो आरोपियों को कुल्लू चरस तस्करी मामला में दोषी ठहराया है। दोषियों के नाम कुलदीप सिंह पुत्र धर्म सिंह (जिला हमीरपुर) और केवल राज पुत्र चमन प्रकाश (जिला मंडी) हैं। दोनों को धारा 20(बी)(ii)(C), 25 और 29 के अंतर्गत दोषी पाया गया। इस बात की जानकारी देते हुए ज़िला न्यायवादी कुलभूषण गौतम ने बताया कि अदालत ने प्रत्येक आरोपी को: धारा 20(बी)(ii)(C) के तहत 13 वर्ष कठोर कारावास और ₹1,30,000 जुर्माना धारा 25 के तहत 13 वर्ष कठोर कारावास और ₹1,30,000 जुर्माना धारा 29 के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। किन्रर कैलाश यात्रा 2025 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। उपमंडलाधिकारी कल्पा, अमित कल्थाईक ने घोषणा की है कि यह पवित्र यात्रा 13 अगस्त 2025 से पुनः प्रारंभ की जाएगी। इस वर्ष यात्रा की व्यवस्था को लेकर कुछ विशेष नियम और सीमाएं तय की गई हैं। 13 और 14 अगस्त को केवल ऑफ़लाइन पंजीकरण: इन दो दिनों में यात्री केवल ऑफ़लाइन माध्यम से ही पंजीकरण कर सकेंगे। प्रतिदिन 250 यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। पंजीकरण का समय प्रातः 6:00 बजे से शुरू होगा। 15 अगस्त से ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों माध्यम: ऑनलाइन और…