एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला कुल्लू के श्रीखंड क्षेत्र में गानवी में बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। इस आपदा से गानवी खड्ड में बाढ़ आ गई, जिससे करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा प्रारंभिक तौर पर ₹1 करोड़ से अधिक नुकसान का अनुमान लगाया गया है। गुरुवार को सातवें वित्तायोग अध्यक्ष व विधायक नंद लाल ने गानवी क्षेत्र का दौरा किया। उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी भी मौजूद रहीं। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को गावनी और फांचा में राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए।…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ढली, शिमला के विद्यार्थियों ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपनी बचत से मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान किया है। आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को छात्रों ने 7000 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के योगदान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि स्कूली बच्चे भी समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जागरूक और संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की पहल से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला में शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विज्ञान, कला और खेल महाविद्यालय जैसे विशिष्ट संस्थानों की स्थापना की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा कि प्राथमिक स्तर पर नामांकित सभी बच्चे उच्च शिक्षा भी पूरी करें। उन्होंने महाविद्यालयों और विभिन्न विषयों के युक्तिकरण पर बल देते हुए विभाग को विस्तृत अध्ययन करने और अगले…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला/रामपुर बुशहर/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में मौसम जनित संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को लाहौल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिलों में बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी। हालांकि, किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बाढ़ में तीन पुल ध्वस्त हो गए और आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां बाढ़ के पानी में बह गईं। कई घरों को भी नुकसान हुआ है। श्रीखंड महादेव चोटी पर बादल फटने से पानी दो धाराओं में बंटकर निरमंड की कुर्पण खड्ड और रामपुर की गानवी खड्ड में भारी बाढ़ लेकर आया। गानवी में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दारन गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा गहराता जा रहा है। गांव की सड़क पूरी तरह धंस चुकी है और उस पर गहरी दरारें पड़ चुकी हैं। यही नहीं, दो से तीन कैचिंयां अब एक साथ धंसकर और भी बड़ा खतरा बन चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। इसी को देखते हुए विधायक नंद लाल, जो कि सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष भी हैं, ने बुधवार को दारन गांव का दौरा किया। उनके साथ एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह सहित लोक निर्माण विभाग , वन…