Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: सीमावर्ती नमग्या पंचायत में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला किन्नौर के सीमावर्ती गांव नमज्ञा में आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित अधिकारी व ग्रामीण

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    जिला किन्नौर के पूह उपमंडल की सीमावर्ती ग्राम पंचायत नमग्या में आज एक दिवसीय विद्युत उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत नमग्या के कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें उपभोक्ता जागरूकता को प्राथमिकता से शामिल किया गया।

    शिविर के दौरान बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने विद्युत वोल्टेज और लोड प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने घरों और अन्य संसाधनों में बढ़े हुए विद्युत लोड की जानकारी समय पर अपने विद्युत उपमंडल को देनी चाहिए, ताकि बिजली आपूर्ति का सही आकलन कर सुरक्षित और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने विद्युत सुरक्षा पर बात करते हुए कहा कि आगजनी और आसमानी बिजली से बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाना बेहद जरूरी है।

    इससे पूर्व राजकीय उच्च विद्यालय नमग्या में विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार ‘सीधा कार्यक्रम’ के तहत एक अन्य जागरूकता बैठक भी आयोजित की गई। यहाँ अध्यापकों को संबोधित करते हुए अनुराग पराशर ने बताया कि आधुनिक समय में प्रत्येक उपभोक्ता को बिजली बचत, सुरक्षा और विद्युत उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी होना आवश्यक है।

    उन्होंने कहा कि घरों में विद्युत संबंधी कार्य केवल कुशल अभियंताओं से ही करवाएं तथा बिजली उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। पराशर ने नए कनेक्शन, अस्थायी कनेक्शन, मीटर स्थानांतरण, विद्युत बिल भुगतान तथा ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।

    उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की रुकावट या समस्या आने पर उपभोक्ता बोर्ड के टोल-फ्री नंबर 1800-180-8060 या 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

    #ConsumerAwareness #ElectricityAwareness #ElectricitySafety #HimachalNews #HimachalUpdates #HPSEB #kinnaur #Namgya #PoohSubdivision #VidyutSuraksha
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: शिमला में ‘शारदा लिपि’ विषय पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन
    Next Article Mandi: यूएई में डिलीवरी राइडर्स की सीधी भर्ती: 22 नवंबर तक करें आवेदन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 2 0
    Users Today : 150
    Total Users : 125020
    Total views : 245465
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.