Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिक्षा

Rampur Bushahr: रचोली स्कूल में हर्षोल्लास से हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
रचाेली स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में उपस्थित मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त जी.आर. आज़ाद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि समाजसेवी मदन भारती और विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य प्रोमिला गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

रचोली स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते एसएमसी अध्यक्ष ज्योति लाल

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। प्रधानाचार्य मुनिषा पॉल ने मुख्य अतिथि को टोपी, मफलर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रवक्ता कंप्यूटर राजेन्द्र भलूनी द्वारा समाजसेवी मदन भारती तथा प्रतिभा भलूनी द्वारा प्रोमिला गुप्ता को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी दर्शकों ने भरपूर सराहना की।

मुख्य अतिथि जी.आर. आज़ाद ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और विद्यालय को 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा विद्यार्थियों के लिए 11 किलो लड्डू भेंट किए। समाजसेवी मदन भारती ने लगभग 50,000 रुपये मूल्य का सामान विद्यार्थियों को वितरित किया। साथ ही इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मां पुष्पा उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना की घोषणा करते हुए बताया कि यह योजना सत्र 2026-27 से लागू होगी। इसके अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1500 रुपये, द्वितीय को 1000 रुपये तथा तृतीय को 500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

जमा दो की वार्षिक परीक्षा में संध्या ने हिमाचल बोर्ड मेरिट सूची में 10वां स्थान, जबकि 10वीं कक्षा की इशिता ने 9वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली छात्रा मुस्कान को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्योति लाल सानी ने शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी और अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील की। मंच संचालन रजनी मेहता व रेखा बंसल द्वारा किया गया।

#EducationNews #HimachalSchools #PrizeDistributionCeremony #RacholiSchool #RampurBushahr #SchoolNews #StudentAchievement #वार्षिक_पारितोषिक_वितरण
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleदैनिक राशिफल : Sunday, December 7, 2025
Next Article Shimla: कुफरी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, उपायुक्त की पर्यटकों से यातायात नियमों के पालन की अपील
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

SFI: रामपुर महाविद्यालय में जेएमसी विषय बहाल करने की मांग, एसएफआई ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

July 15, 2026

Kangra : SOS छात्रों को बड़ी राहत: 8वीं, 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ी; जानें लेट फीस का पूरा शेड्यूल

July 15, 2026

Education: रामपुर महाविद्यालय में एसबीआई लाइफ का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, विद्यार्थियों ने उत्साह से दिए इंटरव्यू

July 14, 2026

Kangra : CU में Ph.D. एडमिशन का मौका: 29 विषयों की 263 सीटों के लिए आवेदन शुरू; 31 जुलाई है लास्ट डेट, जानें पूरी प्रक्रिया

July 14, 2026

Education: स्मृतियों का कारवां: इशिता मिस सर्वपल्ली और अंशुल मिस्टर सर्वपल्ली

July 13, 2026

ABVP: छात्र मांगों को लेकर एबीवीपी का रामपुर महाविद्यालय में प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

July 11, 2026

ABVP: छात्र मांगों को लेकर एबीवीपी ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

July 10, 2026

ABVP: रामपुर में एबीवीपी ने मनाया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस और 78वां स्थापना दिवस

July 10, 2026

HPU Fee Hike: हिमाचल विश्वविद्यालय ने वोकेशनल कोर्स की नॉन-सब्सिडाइज्ड फीस बढ़ाई, 15 जुलाई तक करें आवेदन

July 7, 2026

Education: स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक रंग में रंगा सर्वपल्ली संस्थान, कुलपति ने सराहा विद्यार्थियों का प्रदर्शन

July 6, 2026

Education: रामपुर महाविद्यालय में मेजर जनरल नरेंद्र सिंह चौहान का प्रेरणादायी व्याख्यान, विद्यार्थियों को दिए

July 6, 2026

Shimla: हिमाचल में तकनीकी संस्थानों के लिए नई नवाचार नीति लागू, 2 करोड़ के इनोवेशन फंड को मंजूरी

July 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 4 3 9
Users Today : 6
Total Users : 115439
Total views : 229522
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.