एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवाओं से नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने 6,000 गांवों और 1,500 शिक्षण संस्थानों में चलने वाले HIV जागरूकता अभियान की शुरुआत की। साथ ही कार-बिन वितरण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है और नशा माफिया की संपत्ति जब्त की जा रही है। उन्होंने युवाओं से नशा तस्करों की सूचना…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को अपने ननखड़ी दौरे में क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दी। उन्होंने घोषणा की कि टिक्कर खमाड़ी सड़क, जिसे ननखड़ी की लाइफलाइन कहा जाता है, उसे एक माह में दुरूस्त किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 55 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि ननखड़ी क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत चल रहे सभी विकास कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से जन शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए। मंत्री ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (NHAI) को हमीरपुर-घुमारवीं मुख्य सड़क की शीघ्र मरम्मत करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। इसलिए एनएचएआई को तुरंत रिपेयर कार्य पूरा करना चाहिए ताकि यातायात सुरक्षित और सुचारु रहे। संपर्क सड़कों, पेयजल और बिजली…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर के साथ लगती रचोली पंचायत में रविवार को हुई भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नाले में हुए भूस्खलन से पानी, बिजली और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से रामपुर में मिला और स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि रचोली नाले में हुए भूस्खलन से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की कम संख्या के कारण राज्य सरकार ने 73 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का दर्जा घटाने का निर्णय लिया है। शिक्षा निदेशालय ने संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी होगी। जिन स्कूलों का दर्जा घटाया जाएगा, वहां पढ़ रहे विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। वहीं, शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों का तबादला उन स्कूलों में किया जाएगा जहां स्टाफ की आवश्यकता है। वरिष्ठ माध्यमिक से उच्च और उच्च से मिडल स्कूल बनाए जाएंगे प्रदेश के 16 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जहां…