Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Shimla : हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही, तीन पुल ध्वस्त, आधा दर्जन गाड़ियां बहीं

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 14, 2025Updated:October 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला/रामपुर बुशहर/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में मौसम जनित संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को लाहौल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिलों में बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी। हालांकि, किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बाढ़ में तीन पुल ध्वस्त हो गए और आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां बाढ़ के पानी में बह गईं। कई घरों को भी नुकसान हुआ है। श्रीखंड महादेव चोटी पर बादल फटने से पानी दो धाराओं में बंटकर निरमंड की कुर्पण खड्‌ड और रामपुर की गानवी खड्‌ड में भारी बाढ़ लेकर आया। गानवी में बाढ़ से दो शेड और एक पुल बह गया। कई घर खतरे की जद में आ गए और गानवी बस स्टैंड में दुकानों में पानी घुस गया। पुल टूटने से गानवी, क्याओ और कूट पंचायतों का सड़क संपर्क कट गया। लाहौल स्पीति की म्याड़ घाटी में बादल फटने से करपट गांव खाली कराया गया। करीब 22 परिवारों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया। कुल्लू की तीर्थन घाटी में दो पुल बह गए और आधा दर्जन गाड़ियां बहीं। किन्नौर के पूह में होजो नाले में बाढ़ से आईटीबीपी कैंप के लिए सड़क बनाने वाली मशीनरी बह गई और कर्मचारी फंस गए।

    प्रोजेक्टों में बिजली उत्पादन ठप, बंजार में आज स्कूल बंद

    खड्‌ड में आई बाढ़ के कारण गानवी के प्रोजेक्टों में बिजली उत्पादन ठप हो गया है। यहां 11 मेगावाट की स्टेज एक और 10 मेगावाट की स्टेज दो परियोजना चल रहा है। शाम पांच बजे के करीब खड्‌ड में बाढ़ आने की सूचना के बाद दोनों परियोजनाएं बंद कर दी गईं। बाढ़ से परियोजनाओं को नुकसान हुआ है या नहीं, इसके बारे में राज्य विद्युत बोर्ड वीरवार को आकलन करेगा। खराब मौसम को देखते हुए कुल्लू जिला प्रशासन ने वीरवार को स्कूलों में छुट्‌टी कर दी है। प्रशासनिक आदेश निजी और सरकारी स्कूलों दोनों के लिए लागू होंगे। उधर, सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि मौसम को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया जाए।

    रामपुर बुशहर और नोगली में देर रात सड़कों पर नजर आए लोग

    किन्नौर जिले के होजो नाले में बुधवार को आई बाढ़ के बाद सतलुज नदी में भारी मात्रा में पानी के साथ गाद आ गई। इसके चलते कड़छम वांगतू और 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी परियोजना के बांध से पानी छोड़ा गया। हालांकि, बांधों से रूक-रूक कर पानी छोड़ा गया, बावजूद इसके सतलुज नदी ऊफान पर आ गई। बांधों से पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद नदी किनारे बस लोगों को प्रशासन ने अलर्ट कर दिया। शिमला जिले के रामपुर बुशहर और नोगली में नदी किनारे से लोगों को सुरक्षित स्थान की ओर जाने के लिए कह दिया गया। नदी में लगातार पानी बढ़ता देखकर किनारे बस लोगों ने भी घर छोड़ दिए। रामपुर में नदी किनारे बस लोग घर छोड़कर पदम स्कूल में इकट्‌ठे हो गए। देर रात तक लोग सड़क पर नजर आए और सतलुज के पानी में लगातार नजर रखे रहे। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने भी स्थिति पर बराबर नजर रखी और लोगों को नदी किनारे जाने नहीं दिया।

    तीन जिलों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग की ओर से चंबा, कांगड़ा और मंडी के लिए वीरवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी तरह 15 अगस्त शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, चंबा और कांगड़ा में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस बीच, शिमला में बुधवार रात को भी झमाझम बादल बरसे। डेढ़ बजे के बाद शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। बारिश से हिमलैंड समेत कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए।

     

    #CloudburstHimachal #DCShimla #DisasterManagement #DistrictAdministration #HeavyRainAlert #HimachalCloudburst #HimachalDisasterNews #HimachalFloods #HimachalNews #HimachalWeatherUpdate #localnews #newsupdate #RamPurNews #ShimlaNews #SukhvinderSinghSukhu #हिमाचलबादलफटना
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: दारन गांव में भूस्खलन का खतरा: विधायक नंद लाल ने मौके पर लिया जायजा, राहत कार्य होंगे तेज
    Next Article Shimla : हिमाचल में विज्ञान, कला और खेल महाविद्यालय खोलने की संभावना पर काम शुरू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Delhi: भारत में बंदरगाह सुरक्षा को बड़ा बल: CISF बना मान्यता प्राप्त सुरक्षा संगठन (RSO), सुरक्षा ढांचे में व्यापक सुधार

    November 24, 2025

    Shimla: मुख्यमंत्री ने एफआरए कैलेंडर 2025-26 जारी किया

    April 28, 2025

    Shimla : न्यूनतम बस किराया दोगुना, माकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    April 20, 2025

    Shimla: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया HRTC इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप बस का निरीक्षण,  जल्द शामिल होंगी 297 नई बसें

    January 14, 2026

    Education: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा मंडल रामपुर की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर

    February 11, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 7 1
    Users Today : 3
    Total Users : 128971
    Total views : 251877
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.