Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। तहसील सरकाघाट की ग्राम पंचायत चंदेश में स्थित बैडमिंटन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय छठी सीनियर एवं पहली सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश भर से आई टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष बी.एल. गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनका स्वागत संघ के सचिव के.सी. ठाकुर ने शॉल और टोपी पहनाकर किया। सब जूनियर वर्ग में मंडी का दबदबा बालक वर्ग: मंडी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में और स्वदेशी शोध संस्थान ‘विमर्श’ के सहयोग से मंडी में आयोजित विदेशी ऑनलाइन कंपनियों का विरोध और स्थानीय व्यापार बचाओ आंदोलन से जुड़ा कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। इस कार्यक्रम में मंडी, कोटली, सुंदर नगर, नेरचौक, गोहर, पड्डर, पनरसा, रती, रिवालसर, जोगिंदर नगर, दरंग सहित अनेक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। इस आयोजन का श्रेय विमर्श की प्रांत प्रमुख एवं स्वदेशी जागरण मंच की सक्रिय नेत्री अनुपमा सिंह जी को जाता है, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों से यह आयोजन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के सतत आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “समृद्ध हिमाचल 2045” पहल के तहत ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली का शुभारंभ 26 जुलाई 2025 को मुख्य सचिव द्वारा किया गया। यह प्रश्नावली 26 अगस्त 2025 तक खुली रहेगी, जिसमें आम जनता से प्रदेश के भविष्य के लिए सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस रवीश ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें और अपने विचार व सुझाव साझा करें। उन्होंने कहा, “यह पहल सहभागी शासन की एक मिसाल है,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनहित योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड विजिट नियमित रूप से करें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ समय-समय पर समीक्षा बैठकें आयोजित करें। उन्होंने कहा कि इससे जमीनी स्तर की स्थिति का सही आकलन किया जा सकेगा और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सकेगी। उन्होंने विशेष रूप से यह कहा कि जनहित से संबंधित योजनाओं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। पूह, हिमाचल प्रदेश – मिनी सचिवालय पूह के सभागार में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वनाधिकार अधिनियम 2006, नियम 2008 तथा संशोधित नियम 2012 पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। राजस्व मंत्री ने बताया कि वनाधिकार अधिनियम 2006 का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक वनवासियों को उनके वन भूमि और संसाधनों पर वैधानिक अधिकार प्रदान करना है। यह कानून पात्र व्यक्तियों और समुदायों को व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर अधिकार, सुरक्षा और प्रबंधन की सुविधा…

Read More