एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, तकलेच में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से किशोरावस्था स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जमा एक एवं जमा दो के विद्यार्थियों का हेल्थ चेकअप किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर चंद्रिका शर्मा ने किशोरावस्था के महत्व पर प्रकाश…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को अवेरी गाँव में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सतत स्वच्छता को बढ़ावा देना था। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार, रामपुर एचपीएस द्वारा 16से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अवेरी गाँव में यह विशेष अभियान आयोजित किया गया, जिसमें महिला मंडल अवेरी की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वच्छता अभियान के दौरान गाँव में गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निष्पादन किया गया।…
शिमला। सुरजीत सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की साख का सवाल है। आम आदमी पार्टी की मांगें: मौत की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए। राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त जांच हो। दोषियों को, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, कठोर सजा मिले। सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु कार्यस्थल पर उत्पीड़न…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौरराजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिले के पूह विकास खंड की ग्राम पंचायत पूह में वन अधिकार अधिनियम-2006 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के भूमिहीन लोगों को जमीन का मालिकाना हक देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर वन अधिकार समितियों का गठन कर कार्य को ज़मीनी स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के उत्थान के लिए सक्रिय रही है, जिसका प्रमाण वन अधिकार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी शिमला और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशिलिटी, चमियाणा के फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र की भावी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालयों के विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक चिकित्सा महाविद्यालय की आवश्यकताओं के अनुसार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के भीतर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 20 वर्षों से अधिक पुरानी मशीनों और उपकरणों को बदला जाएगा। रोबोटिक सर्जरी व अत्याधुनिक एमआरआई मशीनों की शुरुआत सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल…