Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो हिमाचल प्रदेश। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बनने और देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी की नीतियों की मज़बूत आधारशिला पर भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में भारत ने देखा बड़ा बदलाव उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर।बुशहर स्वास्तिक चैरिटेबल सोसायटी ने BPL क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 के आयोजन की अंतिम रूपरेखा तैयार कर दी है। यह फ्रेंचाइज़ी आधारित क्रिकेट टूर्नामेंट अक्टूबर माह में रामपुर के पाट बंगला मैदान में आयोजित होगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर हाल ही में आयोजित बैठक में सोसायटी के पदाधिकारी, ब्लैक बॉयज टीम के सदस्य और पूर्व खिलाड़ी उपस्थित रहे। सोसायटी के अध्यक्ष पवन चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शिमला और किन्नौर जिलों के खिलाड़ियों को ओपन प्लेटफॉर्म मिलेगा। प्रत्येक टीम में पूरे हिमाचल प्रदेश से अधिकतम दो खिलाड़ी शामिल किए जा सकेंगे। महत्वपूर्ण नियमों…

Read More

नई दिल्ली। छात्रों को अब देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और विज्ञान की उपलब्धियों की जानकारी किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। NCERT जल्द ही ऑपरेशन सिन्दूर, Mission LiFE और भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर आधारित एक नया पाठ्यक्रम मॉड्यूल लॉन्च करने जा रहा है। यह मॉड्यूल कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों के लिए दो भागों में तैयार किया जाएगा। कक्षा 3-8 और 9-12 के लिए तैयार होने वाले इन मॉड्यूल्स में 8-10 पृष्ठों की सामग्री होगी, जिसमें 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत की सैन्य प्रतिक्रिया (ऑपरेशन सिन्दूर) को विस्तृत रूप में समझाया जाएगा।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना (OPS) कर्मचारी महासंघ, जिला शिमला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने राज्य सरकार से मांग की है कि अनुबंध सेवाकाल को पेंशन लाभों में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पुरानी पेंशन योजना (OPS) को पूरी तरह लागू करने में सबसे बड़ी बाधा बनता जा रहा है। पेंशन केवल वित्तीय लाभ नहीं, बल्कि यह सामाजिक सुरक्षा है जो कर्मचारी को बुढ़ापे में सम्मानजनक जीवन जीने की सुविधा देती है। अनुबंध सेवाकाल की गणना न होने से विशेषकर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी OPS के लाभ से वंचित हो…

Read More

मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) ने इस वर्ष स्नातकोत्तर (पीजी) और बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर बड़ी पहल की है। अब छात्र-छात्राओं को कॉलेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे क्योंकि एसपीयू ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस प्रक्रिया में सभी कॉलेजों की सीटें एक साथ भरी जाएंगी, जिससे अभ्यर्थियों को पारदर्शिता और सुविधा दोनों मिलेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट और रोस्टर प्रणाली पर आधारित होगी। अभ्यर्थी घर बैठे अपनी स्थिति (Status) ऑनलाइन देख सकेंगे और सीट कन्फर्म होने पर उन्हें ऑनलाइन ही प्रवेश पत्र (ऑफर लेटर) जारी कर…

Read More