एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जिला किन्नौर में लॉन टेनिस खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर प्रवास के पहले दिन रिकांग पीओ में आयोजित लॉन टेनिस कोचिंग कैंप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में मंत्री ने जिला प्रशासन किन्नौर, जिला लॉन टेनिस एसोसिएशन और जालंधर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष रूप से जनजातीय जिलों में खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है।…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। एसजेवीएन का 38वां स्थापना दिवस को लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एलएचईपी-1 विवेक शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस विशेष अवसर पर आरएचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, एस.के. दाश (महाप्रबंधक, वित्त एवं लेखा), रमेश कुमार (महाप्रबंधक, पीआईएस) सहित सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए बच्चों, महिलाओं और दंपतियों के लिए विभिन्न प्रकार के फन गेम्स आयोजित किए गए। विजेताओं को ऑन-द-स्पॉट पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ‘पीपुल्स चॉइस-एसजेवीएन स्टार…
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को नगर निगम शिमला की ओर से घोड़ा चौकी कच्ची घाटी में व्यापार मंडल के लिए निर्मित कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वरोजगार के साथ-साथ व्यापारियों और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में व्यापार मंडल का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के सुचारु संचालन के लिए यह कार्यालय नगर निगम के भवन में संचालित होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की लंबे समय से मांग रही है कि मोटर मार्केट…
रामपुर बुशहर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को रामपुर बुशहर से सटे कुल्लू जिले के जगातखाना क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वहां बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। बीते दिन क्षेत्र के दो नालों में अचानक पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ। नेगी ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा से करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान 09 वाहन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 13 अन्य वाहनों को आंशिक नुकसान पहुंचा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आज शिमला में शहर के निजी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। जिसमें बढ़ाए गए बस पास किराए सहित अन्य समस्याओं को उप-मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उप-मुख्यमंत्री ने अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके सुझावों को महत्व देते हुए विद्यार्थियों के हित में अहम निर्णय लिए। उप-मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पहले बस पास के लिए दो स्लैब थे। पहले स्लैब में 5 किलोमीटर तक 1800 रुपये और 5 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 2500 रुपये निर्धारित किए गए थे। उन्होंने कहा कि अब इसमें सुधार करते…