Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
कुल्लू

Kullu: जनकल्याण योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, कुल्लू में बोले अनुराग शर्मा

कुल्लू दौरे पर सांसद अनुराग शर्मा ने विकास योजनाओं की समीक्षा की और प्रशासन को निगरानी व समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए। पर्यटन, ड्रेजिंग और आपदा राहत कार्यों पर भी हुई चर्चा।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा उपायुक्त कुल्लू व अन्य अधिकारियों से विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा से उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने परिधि गृह में शिष्टाचार भेंट की। उपायुक्त ने सांसद का कुल्लू आगमन पर स्वागत किया। सांसद ने जिला कुल्लू में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से आम जनता तक पहुंचे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर निरंतर निगरानी और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने सांसद को व्यास नदी में चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर किए जा रहे ड्रेजिंग कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन कार्यों का उद्देश्य नदी के प्रवाह को सुचारू बनाए रखना और बाढ़ जैसी संभावित आपदाओं से सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके अलावा, जिले में कूड़ा निष्पादन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई।

बैठक में जिले में संचालित साहसिक खेल गतिविधियों और पर्यटन क्षेत्र के विकास पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने बताया कि कुल्लू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर टूरिज्म, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सांसद अनुराग शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों को जनहित के अनुरूप और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

सांसद ने जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आपदा के समय तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया, जिससे प्रभावित लोगों को समय पर राहत मिली। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के समय त्वरित और समन्वित कार्रवाई बेहद जरूरी होती है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

#AnuragSharma #BreakingNews #DevelopmentWorks #DisasterRelief #HimachalNews #himachalpradesh #HPGovt #Kullunews #PublicWelfare #TourismKullu
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: लालसा व डन्सा पंचायतों में नशा मुक्ति को लेकर अहम बैठक, CCTV और जागरूकता अभियान पर जोर
Next Article Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Kullu: चमन शर्मा बने युवक मंडल के रोपा के अध्यक्ष, अगस्त में होगी ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता

June 30, 2026

Himachal : श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बड़ा फैसला: कुल्लू प्रशासन ने आगामी आदेश तक स्थगित की श्रीखंड महादेव यात्रा

June 28, 2026

Kullu: 95:95:99 लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें : उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा

June 23, 2026

Kullu: जलोड़ी जोत में इको-टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, पर्यटन सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन

June 18, 2026

Himachal Accident News : रोहतांग मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; मां-बेटे की मौत

June 18, 2026

कुल्लू में बड़ा हादसा: पार्वती नदी के किनारे गिरा पर्यटक वाहन, पिता, बेटी और बेटे की मौत

June 13, 2026

Kullu: कुल्लू में दूध के नमूनों में मिले डिटर्जेंट अवशेष, खाद्य सुरक्षा विभाग ने विक्रेताओं को दी सख्त चेतावनी

June 12, 2026

Kullu: रामपुर जलविद्युत परियोजना के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर तत्काल प्रतिबंध

June 11, 2026

Kullu: निरमंड महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट पिताम्बर का कमाल, शिमला ग्रुप फायरिंग टीम में हुआ चयन

June 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.