Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Rampur Bushahr: आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत कार्यों में तेजी लाएंगे – नन्द लाल, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 10, 2025Updated:October 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल ने बुधवार को 12/20 क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित लालसा गांव और कूहल पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से हुई क्षति का जायज़ा लिया और प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

    उन्होंने मौके पर ही 6 परिवारों को 5,000 रूपए की फौरी राहत राशि तथा 20 परिवारों को तिरपाल वितरित किए। नन्द लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा के इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

    राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी के निर्देश

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का शीघ्र मूल्यांकन कर राहत और मुआवज़ा तुरंत उपलब्ध कराया जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था की प्राथमिकता के आधार पर बहाली सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए ताकि सेब की फसल समय पर मंडियों तक पहुँचाई जा सके।

    जल्द बहाल होंगे सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति

    उन्होंने बिजली, पेयजल आपूर्ति, संपर्क मार्गों की मरम्मत व बहाली कार्यों को भी तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार की आपदा राहत नीति के तहत मकान, फसल और संपत्ति को हुई क्षति के अनुसार निर्धारित दरों पर मुआवज़ा दिया जा रहा है।

    खतरे में मकान छोड़ने की अपील

    नन्द लाल ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी भवन को अधिक क्षति पहुंची है, तो उसमें न रहें। ऐसे भवनों को खाली करें, और जिनके पास रहने के लिए वैकल्पिक स्थान नहीं है, उनके लिए सरकार विशेष व्यवस्था करेगी।

    जनसमस्याओं की सुनवाई और समाधान

    कूहल पंचायत घर में आयोजित जनसमस्या सुनवाई में कूहल, देवठी और मुनिश पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सड़क बहाली, पेयजल आपूर्ति और अन्य स्थानीय समस्याएं उठाईं। नन्द लाल ने बताया कि मझाली तक सड़क खोल दी गई है और शेष मार्गों की बहाली के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दे दिए गए हैं।

    प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद

    इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नेगी, नायब तहसीलदार सुरेश नेगी, नायब तहसीलदार अनमोल शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता शक्ति नेगी, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता कुकू शर्मा, बागवानी विभाग के डॉ. संजय के. चौहान सहित कृषि, जल शक्ति और वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #DisasterAffectedArea #DisasterManagement #HimachalDisasterRelief #himachalpradesh #localnews #NandLalMLA #RehabilitationPolicy #ReliefWork #StateFinanceCommission
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: प्राकृतिक आपदा में फंसी जनता की मदद कर रही कांग्रेस, भाजपा पर अफवाह फैलाने का आरोप
    Next Article Shimla: कोटखाई की 95% सड़कें बहाल, राहत कार्यों में तेजी: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: सराहन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 जोन की 560 छात्राएं ले रहीं भाग

    September 18, 2026

    Shimla: सुन्नी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    August 13, 2026

    Shimla: रोजगार गारंटी को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प: विक्रमादित्य सिंह

    June 6, 2025

    सिरमौर में भीषण अग्निकांड: तलागना गांव में घर जलने से छह लोग जिंदा जले

    January 15, 2026

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड संस्थान नोगली में विश्व जल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    March 20, 2026

    Shimla : एस्मा के बावजूद हड़ताल पर गए, 37 सैहब कर्मी बर्खास्त, 300 आउटसोर्स कर्मियों पर भी कार्रवाई की तैयारी

    May 21, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 1 7 9
    Users Today : 87
    Total Users : 129179
    Total views : 252165
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.