Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 27
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Rampur Bushahr: पाटबंगला मैदान में खेलों की गूंज, पहले दिन पुलिस, पीजी कॉलेज, वोल्टेज वॉरियर्स और राजस्व विभाग विजयी

    रामपुर के पाटबंगला मैदान में बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति एवं कल्याण संघ की ओर से आयोजित अंतर्विभागीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि चमन भारती ने खेलों को सामाजिक समरसता और युवा शक्ति का आधार बताया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अंतर्विभागीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के शुभारंभ मौके पर मुख्यातिथित व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूराे | रामपुर बुशहर

    बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति एवं कल्याण संघ, रामपुर के तत्वावधान में आयोजित अंतर्विभागीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ रविवार को पटबंगला मैदान में हुआ। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी (प्रभारी) चमन भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

    मुख्य अतिथि चमन भारती ने कहा कि खेल और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें संजोकर रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति में सकारात्मकता, समर्पण, अनुशासन, संयम और लगन जैसे गुणों का विकास करते हैं, जिससे व्यक्तित्व एवं चरित्र का निर्माण होता है। खेलों के माध्यम से आपसी भाईचारा और सौहार्द भी मजबूत होता है।

    उन्होंने कहा कि बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति एवं कल्याण संघ द्वारा अंतर्विभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन एक ऐतिहासिक पहल है, जो विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को एक मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 5,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

    संघ के प्रधान कुशाल शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें अपने जीवन को समाज एवं राष्ट्रहित में समर्पित करने का संकल्प लेना चाहिए।

    इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपप्रधान विनोज नेगी, शशी ठाकुर, कोषाध्यक्ष गोविंद शाक्य, खेल मुख्य प्रबंधक प्रीतम ठाकुर, मुख्य सलाहकार ई. प्रदीप ठाकुर, महासचिव प्रो. कुशाल शर्मा, उपप्रधान रंजू मेहता, मुख्य संरक्षक अनिल वर्मा, कार्यालय सचिव अरुण शर्मा, उपप्रधान देवराज ठाकुर, विनय भारद्वाज, खेल सह प्रभारी चंद्र भद्रेल, दुर्गा प्रसाद, कमल शर्मा, वीरेंद्र नेगी, अशोक मेहता सहित अनेक पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    पहले दिन के मैचों के परिणाम

    • खंड विकास कार्यालय बनाम पुलिस रामपुर — विजेता: पुलिस रामपुर
    • प्रोफेसर इलेवन पीजी कॉलेज रामपुर बनाम पीडब्ल्यूडी रामपुर-II — विजेता: प्रोफेसर इलेवन पीजी कॉलेज रामपुर
    • वोल्टेज वॉरियर्स रामपुर बनाम विद्युत बोर्ड कोटला — विजेता: वोल्टेज वॉरियर्स रामपुर
    • एसबीआई रामपुर बनाम राजस्व विभाग रामपुर — विजेता: राजस्व विभाग रामपुर
    #BushahrEmployeeAssociation #BushahrSports #CulturalCompetition #HimachalNews #InterDepartmentSports #Rampur #RampurBushahr #SportsCompetition #SportsForUnity #YouthPower
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: कोटली क्षेत्र को 12 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, ब्यास पर नए पुल का लोकार्पण
    Next Article Aaj Ka Rashifal 29 June 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें शुभ रंग और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Sports: रामपुर कॉलेज में ऊना ने जीती अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप

    September 26, 2026

    HPU: नेरवा ने दौलतपुर को हराया, जीबी पंत कॉलेज रामपुर में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 जोन की 560 छात्राएं ले रहीं भाग

    September 18, 2026

    Bilaspur News: इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में घुमारवीं और ठियोग कॉलेज का दबदबा

    September 18, 2026

    Sports: कटगांव में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 548 खिलाड़ी ले रहे भाग

    September 17, 2026

    Sports: वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

    September 14, 2026

    Women Asia Cup 2026 : श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रचा इतिहास, आठवीं बार बना एशिया कप चैंपियन

    September 14, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Sports News : रामपुर में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से, मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

    September 10, 2026

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    September 6, 2026

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 4 8 9
    Users Today : 64
    Total Users : 124489
    Total views : 244594
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.