Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। किन्नौर जिला के उपनिदेशक स्कूल शिक्षा अरुण गौतम ने जानकारी दी है कि स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के तहत परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जिला किन्नौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पीओ, भावानगर तथा पूह में संपन्न होगी। अरुण गौतम ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन एन.सी.आर.टी.सी सोलन द्वारा किया जा रहा है। पहले यह परीक्षा 02 मार्च को प्रस्तावित थी, परंतु भारी बर्फबारी के चलते उपायुक्त द्वारा इसे स्थगित कर दिया गया था। इस परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं जिन्होंने पाँचवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा प्रदेश के वीर सपूतों को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वीरवार सायं नई दिल्ली में प्रदेश के ऊना जिला के घरवासड़ा गांव के भारतीय थल सेना के गनर नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र तथा किन्नौर जिला के तरांडा गांव के हवलदार रोहित कुमार नेगी को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को मिला यह सम्मान जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और देश भक्ति की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [CPIM] की लोकल कमेटी द्वारा शिमला में प्रदेश सरकार द्वारा बस किराए में की गई भारी वृद्धि के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रबंधक निदेशक के माध्यम से उप-मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि न्यूनतम किराया 10 रुपये करने और किराए में 15% की वृद्धि से आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है। विशेषकर निजी स्कूलों के छात्रों के लिए लगाई गई बसों के किराए में तीन गुना बढ़ोतरी (₹600 से ₹1800 प्रति माह)…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला सुशासन सूचकांक (गुड गवर्नेंस) के अंतर्गत शुक्रवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिमला जिला को राज्य में अग्रणी बनाने के लिए तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिला सुशासन सूचकांक में आवश्यक बुनियादी ढांचा, मानव विकास, सामाजिक संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, कानून व्यवस्था, पर्यावरण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही तथा आर्थिक प्रदर्शन जैसे आठ मूल विषय शामिल हैं। इन विषयों को 19 मुख्य…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पीड़ित परिवार को न्याय की आशा जगी है और मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। कौल सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शुरुआत से ही सरकार ने मामले को दबाने और लीपापोती करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि विपक्ष, पीड़ित परिवार और प्रदेश की जनता शुरू से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर…

Read More