एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने अंडर-14 छात्रों और छात्राओं के ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश स्कूल खेल संघ (HPSSA) से चर्चा के बाद लिया गया है। पूरा खेल कैलेंडर अगस्त से अक्तूबर 2025 तक चलेगा। 🗓️ प्रतियोगिता की प्रमुख तिथियां: ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट: छात्र: 21 से 23 अगस्त छात्राएं: 26 से 28 अगस्त जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं: छोटी लड़कियां: 1 से 3 सितंबर बड़े लड़के: 3 सितंबर छोटे लड़के: 7 से 9 सितंबर बड़ी लड़कियां: 9 सितंबर संयुक्त एथलेटिक्स और सांस्कृतिक: 18 से…
Author: ARB Times Desk
मंडी। हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने तीन दिवसीय मंडी प्रवास के दौरान नाचन विधानसभा क्षेत्र के गुडाहर में राजकीय अटल आदर्श विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भवन निर्माण पर अब तक लगभग 33 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके अलावा मंत्री ने एचपीएमसी के कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने भवन को मलबे से हुए नुकसान की जानकारी ली और उसके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय बासा के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सरकाघाट(मंडी)।हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 यात्रियों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। यह बस सरकाघाट से चंदैश वाया मसेरन जा रही थी, जो मसेरन के पास तरांगला दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को सरकाघाट अस्पताल, हमीरपुर, मेडिकल कॉलेज नेरचौक और गंभीर घायलों को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। मृतकों की सूची: डोलमा देवी (68), पत्नी लश्करी राम, रसेहड़, भदरोता गीता देवी (65), पत्नी कृष्ण चंद, रसेहड़, भदरोता बर्फी देवी (78), पत्नी रूप…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो करसोग(मंडी)। सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना (चरण-3, 382 मेगावाट) के अंतर्गत आज परियोजना स्तरीय पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन समिति की बैठक एसडीएम कार्यालय करसोग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की। इस बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, परियोजना अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से प्रभावित परिवारों को समय पर पुनर्वास, रोजगार और बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से लाभान्वित किया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय, रिकांगपिओ के सभागार में जिला विकास कार्यालय द्वारा कार्यान्वित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला की सभी विकास योजनाओं और अधूरे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि हर गांव का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके और लोगों को घर-द्वार पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने विशेष रूप से लंबित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाओं…