एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को कहा कि प्रदेश की लगभग 3600 ग्राम पंचायतों में 1 फरवरी से प्रशासक (एडमिनिस्ट्रेटर) नियुक्त किए जाएंगे। ठाकुर ने इसे प्रदेश के इतिहास में एक ऐतिहासिक कदम बताया, जिसमें पंचायती राज पूरी तरह से सरकारी अधिकारियों के कब्ज़े में चली जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे लगभग 30,000 से अधिक चुने हुए जनप्रतिनिधियों की भूमिका प्रभावहीन हो जाएगी। ठाकुर ने आरोप लगाया कि यह कदम महात्मा गांधी के पंचायती राज और ग्राम स्वराज के सपनों का गला घोंटने के बराबर है। “सरकार ने पंचायत चुनाव में लगातार…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों (ग्राम पंचायत सनारसा और गोपालपुर को छोड़कर) की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह प्रकाशन हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 21(1) के अंतर्गत प्रारूप-15 में अधिसूचना के रूप में किया गया है। खण्ड विकास अधिकारी रामपुर राजेन्द्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूचियाँ आम जनता के अवलोकन हेतु संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों और विकास खंड कार्यालय रामपुर में उपलब्ध हैं। आमजन सूचियों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा समिति, शिमला की ओर से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने आज रिज मैदान पर एक दिवसीय रक्तदान और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप मुख्यातिथि के रूप में और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में कुल 54 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 119 लोगों की आंखों की जांच की गई। उपयुक्त स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के साथ आयोजित इस शिविर का उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना था, बल्कि सड़क…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत जिला शिमला में आम जनता को सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 15 नए स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इन दुकानों के आवंटन के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र कुमार धीमान ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं इन दुकानों के लिए 20 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, अन्य किसी भी माध्यम से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमकॉन के प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष विकेश चौहान ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विकेश चौहान ने उन्हें हिमकॉन का अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पार्टी हाईकमान और सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। विकेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां ग्राम उत्थान और किसान कल्याण को समर्पित हैं तथा हिमकॉन के माध्यम से इन नीतियों को धरातल पर और अधिक प्रभावी ढंग…