Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: जिसका टेंडर पहले, उसका बिल पहले: नगर परिषद रामपुर ने ठेकेदारों को दिया भरोसा

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 3, 2026Updated:February 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    नगर परिषद रामपुर बुशहर में ठेकेदारों के लंबे समय से लंबित बिलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। ठेकेदारों द्वारा समय पर बिल न बनने की शिकायत पर नगर परिषद ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जिस ठेकेदार का टेंडर पहले लगा है और जिसका कार्य समय पर पूरा हो चुका है, उसका बिल सबसे पहले बनाया जाएगा। इस संबंध में नगर परिषद रामपुर में ठेकेदारों ने कार्यकारी अधिकारी को लिखित मांगपत्र सौंपा। ठेकेदारों ने बताया कि उनके द्वारा किए गए कार्यों के बिल लंबे समय से लंबित हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    नगर परिषद ने ठेकेदारों को आश्वस्त किया है कि जो भी ठेकेदार अपना कार्य पूर्ण कर चुका है, वह लिखित रूप में अपने कार्यों का विवरण नगर परिषद कार्यालय में जमा करवाए, ताकि समय रहते कार्यों की जांच कर बिल बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। वहीं नगर परिषद ने काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर भी सख्ती दिखाते हुए छह ठेकेदारों से कार्य वापस ले लिया है, जिन्होंने टेंडर लेने के बावजूद तय समय में काम शुरू नहीं किया। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि यह नियम भविष्य में भी लागू रहेगा और समय पर काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों से कार्य वापस लेकर किसी अन्य ठेकेदार को सौंप दिया जाएगा।

    ठेकेदार यूनियन के सचिव संजय मैहता ने कहा कि नगर परिषद ने भले ही जल्द बिल बनाने का आश्वासन दिया है, लेकिन समस्या यह है कि नगर परिषद में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता समय पर बिल नहीं बना रहे हैं। इसी कारण ठेकेदारों को भुगतान के लिए बार-बार भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों की लाखों रुपये की देनदारी बिल न बनने के कारण अटकी हुई है, जिससे उनके लिए घर चलाना भी मुश्किल हो गया है।

    इस पर नगर परिषद रामपुर बुशहर के कार्यकारी अधिकारी बी.आर. नेगी ने कहा कि जिस ठेकेदार का कार्य पहले पूरा हुआ है, उसका बिल प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाएगा और जो ठेकेदार कार्य नहीं कर रहे हैं, उनसे काम वापस लेकर दूसरे ठेकेदारों को दिया जाएगा।

    #ContractorIssue #HimachalNews #localnews #MunicipalNews #NagarParishadRampur #RampurBushahr #ThekedarBill
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 5 फरवरी 2026 को मंडी में साक्षात्कार
    Next Article Shimla: स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर: डीएचएस में 300 डॉक्टरों का प्रशिक्षण व अवकाश रिजर्व कोटा बनेगा – मुख्यमंत्री
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 6 6
    Users Today : 196
    Total Users : 125066
    Total views : 245533
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.